आज इन राशि के जातकों की आय बढ़ेगी और इन्हें रहना होगा बेहद सावधान, जानिए कौनसी हैं वो राशियां

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
आज इन राशि के जातकों की आय बढ़ेगी और इन्हें रहना होगा बेहद सावधान, जानिए कौनसी हैं वो राशियां

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कहती है। 9 जून को आपका दिन कैसा जाएगा। क्या आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है या फिर आपको सावधान रहने की जरूरत है। पढ़िए आपका राशिफल।





वृषभ





स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी हो गई है, बड़ी समीपता आ गई है। व्यापार भी अच्छा है, भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ हो रहा है, शुभ समय। पीली वस्तु का दान करें।





मेष





व्यावसायिक सफलता मिलेगी, आय में आशातीत सफलता चल रही है। प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार अच्छा। स्वास्थ्य में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता अभी भी है। पीली वस्तु पास रखें। शुभ होगा।





मिथुन





स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ है, प्रेम संतान की स्थिति भी अच्छी है लेकिन परिस्थितियां आज के दिन प्रतिकूल रहेंगी। बचकर पार करें। वाहन धीरे चलाएं। हरी वस्तु पास रखना और लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।





सिंह





शत्रु उपद्रव संभव है, लेकिन शत्रु समन भी संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा चलेगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।





कर्क





आनंदमय जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान में काफी समानता है। व्यापार अच्छा है। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। आनंदमय जीवन गुजारेंगे। अच्छा समय। शनिदेव को प्रणाम करना।





कन्या





भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में बहस से बचें। व्यापार सही चलेगा। नीली वस्तु पास रखें।





धनु





जुआ-सट्टा, लॉटरी में पैसे ना लगाएं, नुकसान संभव है। जुबान को अनियंत्रित न होने दें। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।





तुला





जीवन एकदम आनंदमय गुजरेगा। चारों ओर से खुशहाली आएगी। व्यापार में मुनाफा होगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जीवन में शुभता के प्रतीक रहेंगे।





मकर





नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिख रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार भी बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।





वृश्चिक





पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।





मीन





आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी, शुभ समाचार की प्राप्ति, यात्रा में लाभ, रुका हुआ धन वापस, स्वास्थ्य, प्रेम संतान और व्यापार बहुत अच्छा। नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।





कुंभ





खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, सिरदर्द, नेत्र पीड़ा की आशंका है। प्रेम संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।



Horoscope राशिफल Today horoscope आज का राशिफल June 9 Horoscope Guru and Rahu in Aries Sun and Mercury in Taurus 9 जून का राशिफल मेष राशि में गुरु और राहु वृषभ राशि में सूर्य और बुध