मंगल-शनि का मिलन बना रहा षडाष्टक योग; धन की कमी, स्वास्थ्य खराब और परिवार में बढ़ेगी कलह, इन 3 राशियों को करेगा प्रभावित

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
मंगल-शनि का मिलन बना रहा षडाष्टक योग; धन की कमी, स्वास्थ्य खराब और परिवार में बढ़ेगी कलह, इन 3 राशियों को करेगा प्रभावित

BHOPAL. ग्रहों के परिवर्तन के साथ ही अन्य ग्रहों की युति से कई महत्वपूर्ण योग और राजयोग का निर्माण होता है। मंगल का शनि के संपर्क में आने से 10 मई से 1 जुलाई तक षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में षडाष्टक को बहुत ही अशुभ योग माना जाता है। जब भी कुंडली में दो ग्रह एक दूसरे से छठे और आठवें भाव में होते है, तो षडाष्टक योग का निर्माण होता है। इस योग में ग्रहों के बीच छठे और आठवें भाव का संबंध बन जाता है। इसके चलते लोगों को दुख, रोग, कर्ज, चिंता, दुर्भाग्य और कष्टों का सामना करना पड़ता है। शनि से षडाष्टक योग बनने से 3 राशियों के लिए ये गोचर अशुभ रहने वाला है।





मंगल 1 जुलाई तक कर्क में रहेंगे विराजमान





ज्योतिष के अनुसार मंगल 10 मई को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 1 जुलाई तक यहीं पर विराजमान रहने वाले है। इस दौरान शनि के षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 10 मई से 1 जुलाई तक 3 राशियों को बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है। धन योग का लाभ कई राशियों को मिलने वाला है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सबसे ज्यादा धन कमाने के इच्छुक राशि शुक्र, मंगल, चंद्र और सूर्य की राशि होती है। किसी जातक की कुंडली में इनकी स्थिति सही रहती है तो उन्हें धन सहित पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान के साथ हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है।





अग्नि का कारक है मंगल





वैदिक ज्योतिष में भूमि पुत्र मंगल को अग्नि का कारक कहा गया है इसलिए चन्द्रमा की राशि कर्क में जाकर वो नीच के हो जाते हैं। चन्द्रमा जल का कारक है और अग्नि जल का कोई मेल नहीं है, इसलिए मंगल पूर्ण बलहीन होकर अपना कोई भी शुभ प्रभाव यहां नहीं देते हैं।





ये भी पढ़ें...





मंगल का कर्क में गोचर सभी राशियों को करेगा प्रभावित, इन 4 राशियों के बढ़ेंगे खर्चे, चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना





मिथुन राशि





इस राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर धन भाव में होगा। इस भाव में मंगल का गोचर आपको गुस्सैल बना सकता है। अगर संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वो गहरा सकता है। इस समय आपको किसी कोर्ट केस में घसीटा जा सकता है, इसलिए किसी भी जगह बिना सोचे समझे अपने हस्ताक्षर नहीं करने हैं। इस समय धन के निवेश को लेकर आपको सावधानी बरतनी होगी। इस समय आपको परिवार में कलह की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इस गोचर काल के दौरान आपको सलाह दी जाती है कि वाहन सावधानी से चलाएं।





सिंह राशि





इस राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर अब द्वादश भाव से होगा। इस भाव में नीच राशि के मंगल का गोचर आपके खर्चे में वृद्धि करने वाला होगा। इस समय आपको बेवजह की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपका मानसिक तनाव बढ़ जाएगा और अपनी मां की सेहत को लेकर भी आप परेशान रहने वाले है। किसी भवन निर्माण की गतिविधि भी आपको बेवजह कष्ट दे सकती है। इस समय आयात-निर्यात से जुड़े जातक धन के मामले में सावधानी बरतें, वहीं विदेश में रहने वाले किसी भी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं करें।





धनु राशि





इस राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर अब अष्टम भाव से होगा। इस भाव में मंगल का गोचर शुभ नहीं माना गया है। इस गोचर के प्रभाव से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। रक्त विकार की समस्या जिनको है वो डॉक्टर से परामर्श लेते रहें। इस समय आपको ससुराल पक्ष के साथ किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन नहीं करना है वहीं अपनी पत्नी के साथ किसी भी प्रकार की कोई बहस नहीं करें। इस समय दाम्पत्य जीवन में कलह के आसार नजर आ रहे है। इस समय पैसे का निवेश सोच समझकर करें। 





इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



षडाष्टक योग 2023 षडाष्टक योग का प्रभाव षडाष्टक योग मंगल-शनि का मिलन Shadashtak Yoga 2023 Effect of Shadashtak Yoga Shadashtak Yoga Mars-Saturn conjunction ज्योतिष न्यूज astrology news