शनिदेव की नजर इन राशियों को करेंगी मालामाल, कार्यक्षेत्र में उन्नति के साथ कर्ज से मिलेगी मुक्ति, जानें कौन सी है वो 4 लकी राशियां

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
शनिदेव की नजर इन राशियों को करेंगी मालामाल, कार्यक्षेत्र में उन्नति के साथ कर्ज से मिलेगी मुक्ति, जानें कौन सी है वो 4 लकी राशियां

BHOPAL. कल यानी 19 मई को शनि जयंती है। इस दिन शनि साढ़ेसाती और ढैया वालों के लिए खास दिन है। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म प्रधान का देवता माना जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक साल के ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन सनातन धर्म को मानने वाले लोग भगवान शनिदेव की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करते हैं। इस साल शनि जयंती 19 मई को मनाई जा रही है। इतना ही नहीं शनि की उपासना करने से साढ़ेसाती शनि ग्रह का दोष से मुक्ति भी मिलती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि किन राशियों पर शनिदेव की अपार कृपा रहेगी।



ये काम करने से खुश होंगे शनि



शनिदेव को प्रसन्न करने का सबसे बड़ा मंत्र है अच्छे कर्म करना। अगर आपके कर्म अच्छे हैं, तो आपको कोई नहीं रोक सकता। इसके अलावा हमेशा गरीबों की मदद करना शनिदेव को सबसे ज्यादा प्रसन्न करता है। काली गाय, काला कुत्ता, कौवे की सेवा करने, सरसों का तेल, कच्चा कोयला, लोहे के बर्तन, काला वस्त्र, काला छाता, काले तिल, काली उड़द आदि शनि जयंती के दान करने से शनि शुभफल देते है। भगवान शिव और हनुमान जी की उपासना से भी शनि कष्ट नहीं देते हैं। पीपल और शमी वृक्ष की पूजा, सात मुखी रुद्राक्ष पहनने से शनि दोष कम होता है।



तिलक पहले राजा बाद में बनाते हैं शनि



भगवान शनि एक ऐसे देवता हैं जो तिलक पहले करते हैं और राजा बाद में बनाते हैं। शनि जयंती पर कुछ राशि के जातकों के लिए सर्वाधिक लाभ होने वाला है। जैसे मकर राशि, तुला राशि के जातक, मेष राशि के जातक और मिथुन राशि के जातक पर शनि जयंती के दिन भगवान शनि देव की अपार कृपया रहेगी।



ये भी पढ़ें...



आज से 14 जून तक इन 4 राशि के जातकों को मिलेगी खूब धन-संपदा, होगी मान-सम्मान में बढ़ोतरी, जानिए कौन सी हैं वो राशियां



मेष राशि



शनि जयंती के दिन राशि के जातकों के लिए अपार धन की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगा ईश्वर की प्राप्ति होगी। कर्ज से राहत मिलेगी, आय के नए स्रोत खुलेंगे।



मिथुन राशि



शनि जयंती के दिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं। ऐसी स्थिति में मिथुन राशि के जातकों के लिए मान सम्मान बढ़ेगा। समाज में कद ऊंचा होगा। लंबे समय से अटके हुए काम जल्द पूरा होंगे धन का लाभ होगा। नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में पदोन्नति होगी।



तुला राशि



ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्रवार के दिन शनि जयंती पढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में शुक्र तुला राशि के स्वामी ग्रह हैं जो शनिदेव की मित्र ही हैं। शनि जयंती के दिन तुला राशि के जातकों के लिए सफलता सुख समृद्धि की उन्नति होगी। शनि की उपासना करने से नौकरी और व्यापार में भी वृद्धि हो सकती है।



मकर राशि



शनि जयंती के दिन इस राशि के जातकों के लिए भी शुभ दायक है। मकर राशि के लिए यह दिन बेहद खास है। मकर राशि के जातकों के लिए शनि जयंती के दिन शनि देव कृपा रहेगी। लंबे समय से चल रहे रोगों से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक धन का लाभ होगा।



इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 


ways to get blessings of Shani Dev Shani Jayanti May 19 शनि जयंती एस्ट्रो न्यूज Shani Jayanti ज्योतिष न्यूज astrology news शनिदेव की कृपा पाने उपाए Astro News शनि जयंती 19 मई