14 अप्रैल से इन 3 राशियों पर लगेगा सूर्य का ग्रहण, आने वाले 30 दिन इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी है वो राशियां

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
14 अप्रैल से इन 3 राशियों पर लगेगा सूर्य का ग्रहण, आने वाले 30 दिन इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी है वो राशियां

BHOPAL. इस बार ग्रहों के राजा यानी सूर्य मीन राशि से निकलकर 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। हर बार मेष राशि में सूर्य शुभ परिणाम देते हैं, लेकिन इस बार स्थिति कुछ ठीक नहीं है। बता दें, मेष राशि से पहले ही राहु ग्रह विराजमान हैं, अब ऐसे में राहु और सूर्य की उपस्थिति ग्रहण योग का निर्माण करेगी। वहीं, शनि भी इस युति में नीच की दृष्टि में रहेंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि ग्रहण योग कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ाने वाला साबित होगा। तो ऐसे में आइए आज हम आपको  ऐसे तीन राशियों के बारे में बताएंगे जिनके 18 दिन कष्ट से गुजरने वाले हैं।



वृष राशि-



सूर्य-राहु की युति आपके द्वादश भाव में ग्रहण योग बना रही है। आपको मानसिक तनाव और परिवार की ओर से कष्ट मिल सकता है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। रुपए-पैसे का संचय करने में मुश्किल होगी। बेवजह की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। माता के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। स्वास्थ से जुड़ी समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं।



कन्या राशि-



इस राशि के जातों के अष्टम भाव में ग्रहण योग बन रहा है। यह योग आपके लिए अशुभ परिणाम लेकर आ सकता है। दुर्घटनाओं का शिकार हो सकते हैं। घर में बीमारियों की दस्तक हो सकती है। इस समय किसी को धन उधार न दें, वरना आपका पैसा अटक सकता है। वाणी और व्यवहार पर संयम न रखने से झगड़ा-विवाद हो सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं।



मकर राशि-



आपकी राशि के चौथे भाव में सूर्य-राहु की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। आपके खिलाफ शत्रु साजिश करेंगे। इस समय किसी भी प्रकार आर्थिक डील या निवेश करने से बचें। ग्रहण योग के रहने तक आपके खर्चों में इजाफा होगा। प्रेम प्रसंग में भी असफलता के योग दिखाई दे रहे है। दांपत्य जीवन भी प्रभावित हो सकता है.



इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


careful next 30 days भोपाल न्यूज 14 april solar eclipse zodiac MP News Bhopal News ज्योतिष न्यूज तीन राशियों को रहना है सचेत astrology news 14 अप्रैल को सूर्य का राशि परिवर्तन एमपी न्यूज