सूर्य ग्रहण से इन राशि वालों को होगा फायदा, कुछ राशि वाले होंगे बेहद परेशान, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
सूर्य ग्रहण से इन राशि वालों को होगा फायदा, कुछ राशि वाले होंगे बेहद परेशान, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

BHOPAL. इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल, गुरुवार को लगने जा रहा है, जिसकी अवधि सुबह 07 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा, लेकिन इस बार का सूर्य ग्रहण बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस बार 3 तरह के सूर्य ग्रहण दिखने वाले हैं, जिन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का नाम दिया गया है। सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व होने के साथ ही बहुत अधिक ज्योतिष और धार्मिक महत्व भी होता है। सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगेगा। इसी के साथ राशियों को भी प्रभावित करेगा। 





मेष राशि





मन परेशान रहेगा। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। कारोबार में सुधार होगा, परंतु मेहनत अधिक रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।





वृष राशि





मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी मिल सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं।





ये भी पढ़ें...











मिथुन राशि





संयत रहें। मन परेशान हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।





कर्क राशि





आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। रुके हुआ काम बनेगा।





सिंह राशि





संयत रहें। मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यावधान आ सकते हैं। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।





कन्या राशि





मन में निराशा एवं असंतोष हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है।





तुला राशि





आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। संतान को कष्ट रहेगा। आय में कमी रहेगी। व‍िवाद बढ़ सकते हैं।





वृश्चिक राशि





आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।





धनु राशि





आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षणिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धर्म में रुच‍ि बढ़ेगी।





मकर राशि





नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। किसी दूसरे स्थान पर परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्‍त होगा।





कुंभ राशि





मन परेशान हो सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी में किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी में सेवा का अवसर मिल सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, परंतु वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार में आपसी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।





मीन राशि





बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा।



 



Horoscope राशिफल आज का राशिफल Today's horoscope solar eclipse सूर्य ग्रहण effects on zodiac signs auspicious- inauspicious effects राशियों पर प्रभाव शुभ- अशुभ प्रभाव