बदलने वाला है सूर्य का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगा बंपर फायदा, जानिए कौन सी है वो भाग्यशाली राशियां

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
बदलने वाला है सूर्य का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगा बंपर फायदा, जानिए कौन सी है वो भाग्यशाली राशियां

BHOPAL. सूर्य देव को सभी 9 ग्रहों का स्वामी माना जाता है। सूर्य देव जब राशि परिवर्तन करते हैं तो सभी राशि के जातकों पर इसका असर होता है। सूर्य देव 14 अप्रैल, 2023 को दोपहर 02:42 बजे मेष राशि में गोचर कर लिया है। वहीं, अब 14 अप्रैल से 15 मई 2023 तक सूर्य मेष राशि में ही रहेंगे। इसके बाद सूर्य देव 15 मई 2023, वृषभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य 15 जून 2022 को दोपहर 12:19 बजे वृषभ राशि से मिथुन राशि में गोचर करेंगे यानी 15 जून तक सूर्य वृषभ राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन के किन राशियों के जातकों पर इसका असर सबसे ज्यादा होगा-



ग्रहों का राजा है सूर्य



ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है। सूर्य पिता, आत्मा, नौकरी व साहस के कारक माने गए हैं। सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 14 मई को सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य गोचर से तीन राशि के जातकों को महालाभ होने के योग बन रहे हैं। जानें सूर्य राशि परिवर्तन से किन राशि वालों को होगा लाभ।



मेष राशि



सूर्य का वृषभ राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। सूर्य आपके धन भाव में प्रवेश करेंगे। सूर्य राशि परिवर्तन आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को उनकी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी।



सिंह राशि



सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। इसलिए आपकी राशि के लिए सूर्य राशि परिवर्तन अत्यंत शुभ रहने वाला है। सूर्य का गोचर आपके कर्म भाव में होगा। जिससे आपको करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त हो सकती है। इस दौरान व्यापारियों को मुनाफा होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा समय है। इस अवधि आपके लिए अनुकूल साबित होगी।



ये भी पढ़ें...



साल का पहला चंद्रग्रहण इन राशि वालों पर बेहद भारी, जातकों को रहना होगा संभलकर, जानिए कौन सी है वो राशियां



कन्या राशि



सूर्य का गोचर आपकी राशि के 9वें भाव में होगा। जिससे कन्या राशि के जातकों को लाभ होगा। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलने से अटके काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। जिस चीज की जरुरत होगी उसकी उपलब्धता भी होगी। व्यापारियों व छात्रों के लिए भी यह अवधि शुभ रहने वाली है।



इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


सूर्य का राशि परिवर्तन Benefits of Sun change Sun transit in Taurus Sun zodiac change MP News सूर्य का वृषभ में गोचर ज्योतिष न्यूज astrology news एमपी न्यूज सूर्य परिवर्तन से लाभ