सूर्य ने किया तुला में प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ

सूर्य का राशि परिवर्तन आज यानी 17 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 47 मिनट पर तुला राशि में हो चुका है। बता दें कि सूर्य के राशि परिवर्तन से कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

Advertisment
author-image
Dolly patil
एडिट
New Update
सूर्य करेंगे तुला में  प्रवेश
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य आज सुबह 7 बजकर 47 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश कर चुका है। इससे पहले सूर्य कन्या राशि में थे। सूर्य के कन्या राशि में रहने पर अश्विन श्राद्ध पक्ष आता है। अब सूर्य तुला संक्रांति है। जानकारी के मुताबिक 20 अक्टूबर से मंगल नीचावस्था राशि कर्क में जाएगा। सूर्य के तुला राशि में आने से कई राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव होंगे तो आइए जानते हैं कि सूर्य के तुला राशि में प्रवेश करने से क्या क्या बदलाव आने वाले हैं। 

कुछ राशियों को होगा लाभ 

सूर्य के राशि परिवर्तन से कई राशियां लाभ पाएंगीं। सूर्य आत्मा, पिता, ऊर्जा के कारक ग्रह माने जाते हैं। इनके परिवर्तन से कई राशियों पर प्रभाव होता है। ज्योतिष के मुताबिक कहा जाता है कि सूर्य की नीच राशि तुला है।सूर्य मेष राशि में उच्च होता है। सूर्य को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है। 

मेष राशि

सूर्य के इस राशि परिवर्तन से आपको कई प्रकार का लाभ मिलेगा। आपके लिए व्यापार में लाभ के संकेत दिख रहे हैं। इसके अलावा आप नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को भी सूर्य राशि परिवर्तन से अच्छा लाभ होगा। आपके लिए कुल मिलाकर अच्छा समय है।

मकर राशि

मकर राशि के लिए भी यह योग अच्छा परिवर्तन लाएगा। इस राशि के लिए लाभ के योग हैं। लेकिन आपको प्लानिंग से चलना होगा, किसी प्रकार का रिस्क ना लें, इससे नुकसान हो सकता हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी यह समय बहुत अच्छे बदलाव लाएगा। इससे पहले सूर्य कन्या राशि में ही गोचर कर रहे थे। पैतृक संपत्ति आपको मिल सकती है। आपका करियर अच्छा होगा।

धनु राशि

इस राशि के लोगों को आ स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। इस राशि के लोगों को पिता का सम्मान करना चाहिए और पिता की हर बात को मानना ही सही रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। 

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मेष राशि Sun zodiac change सूर्य का राशि परिवर्तन सूर्य ग्रहण न्यूज सूर्य ग्रह सूर्य ग्रहण की मान्यताएं