सूर्य, बुध, गुरु, राहु की युति बदलेगी इन 4 राशियों के दिन, जानें किसकी राशि में बरसेगा धन, किसके घर आएगी ढेरों खुशियां

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
सूर्य, बुध, गुरु, राहु की युति बदलेगी इन 4 राशियों के दिन, जानें किसकी राशि में बरसेगा धन, किसके घर आएगी ढेरों खुशियां

BHOPAL. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अप्रैल के महीने में कई ग्रहों का गोचर होने वाला है। इन्हीं गोचरों में सूर्य, बुध, गुरु, राहु की यति बनने जा रही है। इससे ग्रहों की युति का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों पर शुभ तो कुछ राशि पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। इस समय सूर्य, बुध, गुरु, राहु एक ही राशि यानी मेष राशि में विराजमान हैं। तो वहीं, सूर्य, बुध, गुरु और राहु के एक ही राशि में रहने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं मेष राशि में 4 ग्रहों के आने से किन राशि वालों को होगा फायदा-



मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं दो ग्रह



ज्योतिषाचार्य के मुताबिक देव गुरु बृहस्पति और बुध ग्रह इन दिनों मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जहां 21 अप्रैल को बुध और 22 अप्रैल को गुरु मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं पहले से मेष राशि में राहु विराजमान है। ऐसे में राहु और गुरु चांडाल योग बना रहे हैं।आपको बता दें राहु और सूर्य की युति से ग्रहण योग बनता है। अप्रैल के महीने में यह दोनों योग काफी खतरनाक साबित होंगे। इसीलिए कुछ राशियों के लोगों को सबसे ज्यादा सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।



मेष राशि



इस राशि के जातकों का मन शान्त रहेगा, कारोबार में सुधार होगा। वहीं किसी मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। आय में स्थिरता बनी रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे, वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।



वृषभ राशि



वृषभ राशि के जातकों की वाणी में मधुरता रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।



ये भी पढ़े...



मोटापे को नियंत्रित करना है तो इस ग्रह को करें मजबूत, फिट रखने में निभाते हैं बड़ा रोल, जानें कौन से ही वो ग्रह



मिथुन राशि



गृहों के परिवर्तन का असर मिथुन राशि के जातकों की जिंदगी में परिवर्तन साबित होने वाला है। इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा।



धनु राशि



धनु राशि के जातकों के लिए गृहों का परिवर्तन शुभ समाचार लेकर आ रहा है। इस जातक के लोगों की पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।



इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


गुरु और बुध की युति ग्रहों की चाल guru and mercury alliance भोपाल न्यूज movement of planets Bhopal News ज्योतिष न्यूज Astro News