आज इन राशियों पर रहेगी गणेश जी की विशेष कृपा, कुछ राशि के जातकों को रहना होगा संभलकर, जानिए आपका दिन रहेगा कैसा

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
आज इन राशियों पर रहेगी गणेश जी की विशेष कृपा, कुछ राशि के जातकों को रहना होगा संभलकर, जानिए आपका दिन रहेगा कैसा

BHOPAL.  ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 7 जून बुधवार का दिन गणपति को समर्पित है। इस दिन विधि- विधान से गणपति की पूजा-अर्चना की जानी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि गणपति अपने भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक किन राशि वालों का दिन कैसा रहेगा।



मेष- इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, परन्तु रहन-सहन कष्टमय रहेगा।  शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। मुश्किल आ सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। 



वृष- इस राशि के जातकों का शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी।  संतान की तरफ से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 



मिथुन- इस राशि के जातकों का मन आज प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा।  पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। 



कर्क- इस राशि के जातक आज क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें।  नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में परेशानी आ सकती है। 



सिंह- इस राशि के जातक आज संयत रहें। मन परेशान हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। मित्र से वस्त्र उपहार मिलने के भी योग हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। 



कन्या- इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में कमी आएगी। बातचीत में संयत रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। 



तुला- इस राशि के जातकों का धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वाहन सुख का लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। 



वृश्चिक- इस राशि के जातकों को व्यर्थ के झगड़ों से बचना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।



धनु- इस राशि के जातकों में आलस्य की अधिकता हो सकती है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। किसी सम्पत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। 



मकर- इस राशि के जातकों को आज का दिन संयम से बिताना होगा। मन परेशान हो सकता है।  परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। मित्र से वस्त्र उपहार मिलने के भी योग हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। 



कुंभ- इस राशि  के जातकों के मन में आशा-निराशा के भाव पैदा हो सकते हैं। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी।  लाभ के अवसर भी मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 



मीन- इस राशि के जातकों में आज आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु नकारात्मक विचारों से भी बचना होगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मन में निराशा के भाव हो सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। आत्मसंयत रहें। 


Daily Horoscope दैनिक राशिफल lord ganesh ji these zodiacs will benefit will enter Cancer zodiac astrologer भगवान गणेश की रहेगी कृपा इन राशि वालों को फायदा ज्योतिषी शास्त्र