कर्क राशि में प्रवेश करने वाला है शुक्र, इन 4 राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता, जानें कौन सी है वो लकी राशियां

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
कर्क राशि में प्रवेश करने वाला है शुक्र, इन 4 राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता, जानें कौन सी है वो लकी राशियां

BHOPAL. शुक्र देव को धन, ऐश्वर्य, भौतिक सुख और वैभव का स्वामी माना जाता है। जिनकी कुंडली में शुक्र मजबूत होते हैं, वैवाहिक जीवन सुखमय और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। 30 मई को शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसके कारण कई राशियों के जीवन में उथल-पुथल मचेगी। वहीं, कई राशियों को इससे लाभ होगा। 7 जुलाई तक शुक्र कर्क राशि में ही विराजमान रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जातक की जन्मकुंडली में शुक्र की स्थिति शुभ होने पर सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं और अशुभ स्थिति में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुक्र जिस दिन राशि परिवर्तन करने वाले हैं उस दिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि भी है। इस दिन गंगा दशमी भी है। ऐसे 4 राशियां जिन पर शुक्र की कृपा बरसेगी।



मेष राशि



मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर चौथे भाव में होगा। इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। काम में सफलता हासिल होगी। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को आय में वृद्धि के साथ पदोन्नति भी मिल सकती है। रोजगार की तलाश करने वाले जातकों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है।



कर्क राशि



कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर अतिलाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपको करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। वाणी में मधुरता आएगी। कार्यस्थल पर आपके कार्य की प्रशंसा होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहने वाला है।



ये भी पढ़ें...



चंद्रमा का तुला राशि में गोचर, बनेगा गजकेसरी योग, इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, जानिए कौन सी है वो राशियां



वृश्चिक राशि



शुक्र का यह गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए खुशखबरी ला सकता है। शुक्र आपकी राशि के नवम भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान कुछ जातकों का विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह अवधि लाभकारी रहने वाली है। छात्रों के लिए अच्छा समय है।



मीन राशि



मीन राशि वालों के लिए शुक्र गोचर पंचम भाव में होगा। इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। अपनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। गलत फहमी दूर होगी। करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। 



(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)


शुक्र का कर्क में प्रवेश Venus will change with wealth Venus enters Cancer एस्ट्रो न्यूज ज्योतिष न्यूज astrology news शुक्र का परिवर्तन करेगा धनवर्षा Astro News
Advertisment