शुक्र 2 मई से मिथुन राशि में करने जा रहे हैं गोचर, इन 5 राशि पर शुक्रदेव होंगे मेहरबान, जानिए कौन सी है वो लकी राशि

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
शुक्र 2 मई से मिथुन राशि में करने जा रहे हैं गोचर, इन 5 राशि पर शुक्रदेव होंगे मेहरबान, जानिए कौन सी है वो लकी राशि

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति की तरह शुक्र की गिनती भी शुभ ग्रहों में की जाती है। शुक्र को कला, प्रेम, सौंदर्य, वैवाहिक, वाहन समेत अन्य भौतिक सुखों का कारक माना गया है। मई माह में शुक्र का मिथुन राशि में गोचर होने वाला है। शुक्र का गोचर 2 मई को दोपहर 01 बजकर 49 बजे होगा, जो मंगलवार 30 मई 2023 की शाम 07:38 बजे तक जारी रहेगा। शुक्र के इस राशि परिवर्तन से सभी राशियों के जीवन में अनेकों बदलाव होने वाले हैं। कुंडली में शुक्र की शुभ स्थिति होने से व्यक्ति को समस्त सांसारिक सुख प्राप्त होते हैं। वहीं इसके कमजोर होने से वैवाहिक जीवन में तनाव, सांसारिक सुखों में कमी, आर्थिक स्थिति में गिरावट और किडनी रोग समेत कई परेशानियां आती हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के जातकों का भाग्य चमकनेवाला है।



मेष राशि



शुक्र के मिथुन राशि में प्रवेश करने से मेष राशि के जातकों को लाभ होगा। इस दौरान आप अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। मई महीने में आपको आय के नवीन साधन प्राप्त होंगे। व्यापार के लिए भी यह अवधि शुभ रहने वाली है।



मिथुन राशि



शुक्र का गोचर मिथुन राशि में ही हो रहा है। शुक्र के मिथुन राशि में आने से इस राशि के जातकों की कार्यशैली में सुधार होगा। हर कोई आपके व्यक्तित्व की ओर आकर्षित होगा। इस अवधि में संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे।



सिंह राशि



सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश करना लाभकारी साबित हो सकता है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है।



तुला राशि



तुला राशि के जातकों को इस अवधि में धन लाभ हो सकता है। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटका धन वापस मिल सकता है। यात्रा करना लाभकारी साबित हो सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 



मीन राशि



मीन राशि वालों के लिए शुक्र गोचर शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। 



इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 


MP News भाग्यशाली राशि शुक्र 2 मई गोचर शुक्र का मिथुन गोचर venus 2 may transit lucky zodiac venus transit gemini ज्योतिष न्यूज एमपी न्यूज Astro News