शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश होगा लकी, करेगा धनवर्षा, जानिए किन 3 राशियों पर शुक्र देगा ऐश्वर्य का आशीर्वाद

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश होगा लकी, करेगा धनवर्षा, जानिए किन 3 राशियों पर शुक्र देगा ऐश्वर्य का आशीर्वाद

BHOPAL. सांसारिक सुख, आकर्षण, सौंदर्य, विलासता, स्त्रीग्रह के कारक शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन हमारे जीवन में कई सकारात्मक और नकारात्मक फल लेकर आता है। मई के शुरुआत में ही शुक्र ने मिथुन राशि में प्रवेश किया था। वहीं, एक बार फिर शुक्र का राशि परिवर्तन होने वाला है। शुक्र का कर्क राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए आर्थिक सफलता और समृद्धि लेकर आएगा। शुक्र गोचर कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। शुक्र इन राशियों को आर्थिक प्रचुरता प्रदान करेगा और धन की देवी मां लक्ष्मी उन्हें धन, ऐश्वर्य और ऐश्वर्य का आशीर्वाद देंगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 30 मई 2023 मंगलवार को रात 07.51 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानें इन राशियों के बारे में- 





मिथुन राशि





शुक्र के गोचर से मिथुन राशि वालों के लिए धन के मामले में बहुत लकी साबित होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के प्रबल योग है। मिथुन राशि के स्वामी बुध है, शुक्र और शुक्र में मित्रता का भाव है। ऐसे में शुक्र के प्रभाव से आप बुद्धि के बल पर धन अर्जित करने में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को साझेदारी की डील में फायदा होगा। अगर पार्टनरशिप में काम करते हैं तो डबल मुनाफा हो सकता है। सामाजिक स्तर पर परिवार का स्तर ऊंचा होगा। यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो रिश्ते के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।





ये भी पढ़ें...





आने वाले दिनों में इन 5 राशि वाले लोग जश्न मनाने को हो जाएं तैयार, जानिए आखिर कौन सी है भाग्यशाली राशियां





कर्क राशि





कर्क राशि वालों को शुक्र के राशि परिवर्तन से अचानक धन लाभ होगा, आय के स्तोत्र बढ़ेंगे। शुक्र के गोचर से आपके व्यक्तित्व से आकर्षित होंगे। इस कारण लोग आपकी बातों को मानेंगे, जो कार्यस्थल पर आपके काम आएगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध मधुर बनेंगे। ब्यूटी प्रोडक्ट, या सौंदर्य से जुड़े व्यापारियों को अच्छी उन्नति मिलेगी। धन में वृद्धि होगी।





कन्या राशि





शुक्र गोचर का यह समय कन्या राशि के लिए बहुत ही भाग्यशाली माना जा रहा है। इस दौरान आर्थिक पक्ष में वृद्धि होगी। लंबे समय से नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी, वहीं नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन का प्रबल योग बन रहे हैं। मां लक्ष्मी की आप पर कृपा बरसेगी जिससे धन से जुड़ी हर समस्या खत्म हो सकती है। वेतन वृद्धि के साथ बोनस मिलेगा। समाज में आपका कद ऊंचा होगा। जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी और  पार्टनर मिलेगा जो जीवन में सुख और संपन्नता लाएगा।





इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



 



शुक्र का मिथुन से कर्क में गोचर शुक्र के गोचर का शुभ फल शुक्र का कर्क में गोचर एस्ट्रो न्यूज Venus transit in Cancer from Gemini ज्योतिष न्यूज auspicious results of Venus transit astrology news Venus transit in Cancer Astro News