इन्हें मिलेगा सच्चा प्यार, ये कामों में रहेंगे व्यस्त, जानें वीकेंड का राशिफल

आने वाला वीकेंड सभी राशियों के लिए खास होने वाला है। कुछ लोगों के लिए यह समय मौज-मस्ती और सुकून से भरा होगा, तो कुछ के लिए चुनौतियां लेकर आएगा। आइए जानते हैं 8 और 9 फरवरी 2025 का सटीक वीकेंड राशिफल।

author-image
Manya Jain
New Update
Weekend Rashifal 8 to 9 February
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

08-09 February Weekend Horrorscope: हफ्ता खत्म होते ही सभी लोगों को वीकेंड का इंतजार रहता है। कई लोग वीकेंड को अपने बचे हुए कामों को निपाटने के लिए इस्तेमाल करते हैं तो कई वीकेंड्स पर परिवार और करीबियों के साथ घूमने और मौज मस्ती का प्लान बनाते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आपका यह वीकेंड कैसे गुजरने वाला है। इस वीकेंड में किसको अपनों से प्रेम मिलेगा और किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसका विश्लेषण आप इस वीकेंड राशिफल से कर सकते हैं।

मेष (Aries)

वीकेंड कैसा रहेगा: यह वीकेंड आपके लिए एनर्जी से भरा होगा। दोस्तों के साथ पार्टी या आउटिंग की संभावना है। आपके विचारों को महत्व मिलेगा।

रिलेशनशिप/फैमिली: किसी करीबी से हल्की अनबन हो सकती है। प्यार और समझ से रिश्ते बेहतर करें।

उपाय: लाल रंग के कपड़े पहनें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ (Taurus)

वीकेंड कैसा रहेगा: आराम और मनोरंजन का समय है। आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

रिलेशनशिप/फैमिली: रिश्तों में मिठास रहेगी। साथी से सरप्राइज मिल सकता है।

उपाय:सफेद  मिठाई बांटें और शुक्र मंत्र का जाप करें।

मिथुन (Gemini)

वीकेंड कैसा रहेगा: आपको नए अवसर मिल सकते हैं। छोटी ट्रिप या दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर की प्लानिंग होगी।

रिलेशनशिप/फैमिली: परिवार में छोटी मोटी बहस हो सकती है, लेकिन जल्दी सुलझ जाएगी।

उपाय: हरे रंग का रुमाल साथ रखें और गणेश जी की पूजा करें।

कर्क (Cancer)

वीकेंड कैसा रहेगा: यह वीकेंड थोड़ा थकाऊ हो सकता है। लेकिन किसी पुराने दोस्त से मिलना राहत देगा।

रिलेशनशिप/फैमिली: साथी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का प्लान बन सकता है।

उपाय: चांदी की कोई वस्तु दान करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

सिंह (Leo)

वीकेंड कैसा रहेगा: आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। कोई बड़ी पार्टी या पब्लिक इवेंट अटेंड कर सकते हैं।

रिलेशनशिप/फैमिली: रिश्तों में सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ मूवी या डिनर प्लान करें।

उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें और नारंगी कपड़े पहनें।

कन्या (Virgo)

वीकेंड कैसा रहेगा: इस वीकेंड पर आप खुद को तरोताजा करने के लिए स्पा या योग में समय दे सकते हैं।

रिलेशनशिप/फैमिली: पार्टनर से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। संबंधों में पारदर्शिता रखें।

उपाय: किसी जरूरतमंद को अनाज दान करें और हरे रंग के वस्त्र धारण करें।

तुला (Libra)

वीकेंड कैसा रहेगा: आपके लिए यह समय बेहद पॉजिटिव रहेगा। नई शुरुआत के लिए दिन शुभ है।

रिलेशनशिप/फैमिली: किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। रिश्तों में सुधार आएगा।

उपाय: अपने घर में सुगंधित फूल रखें और मां दुर्गा की पूजा करें।

वृश्चिक (Scorpio)

वीकेंड कैसा रहेगा: थोड़ी चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन आप आत्मविश्वास से सब संभाल लेंगे।

रिलेशनशिप/फैमिली: परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है।

उपाय: लाल चंदन का तिलक लगाएं और मंगलवार को हनुमान जी के दर्शन करें।

धनु (Sagittarius)

वीकेंड कैसा रहेगा: आपके लिए एडवेंचर और मस्ती का समय है। दोस्तों के साथ लंबी ड्राइव पर जाने का अवसर मिलेगा।

रिलेशनशिप/फैमिली: पार्टनर के साथ समय बिताना आपके रिश्ते को मजबूत करेगा।

उपाय: केसर का तिलक लगाएं और पीले वस्त्र पहनें।

मकर (Capricorn)

वीकेंड कैसा रहेगा: आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां भी मिलेंगी।

रिलेशनशिप/फैमिली: परिवार में किसी बड़े से सलाह लेनी पड़ सकती है। ध्यान और धैर्य रखें।

उपाय: शनिदेव की पूजा करें और काले तिल का दान करें।

कुंभ (Aquarius)

वीकेंड कैसा रहेगा: नई योजनाओं पर काम करने का समय है। आपकी क्रिएटिविटी सराही जाएगी।

रिलेशनशिप/फैमिली: साथी से कोई अहम चर्चा हो सकती है। रिश्तों में सुधार का मौका मिलेगा।

उपाय: नीले रंग के कपड़े पहनें और शनिदेव का आशीर्वाद लें।

मीन (Pisces)

वीकेंड कैसा रहेगा: यह समय आपके लिए भावनात्मक शांति और परिवार के साथ सुकून का रहेगा।

रिलेशनशिप/फैमिली: घर में खुशी का माहौल रहेगा। प्रियजनों के साथ समय बिताएं।

उपाय: जल में केसर मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें और पीले फूल घर में रखें।

thesootr links

Horoscope राशिफल वीकेंड प्लानिंग