5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण, 30 दिन तक करेगा इन राशियों को परेशान; जानिए कौनसी हैं वो राशियां

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण, 30 दिन तक करेगा इन राशियों को परेशान; जानिए कौनसी हैं वो राशियां

BHOPAL. साल का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई को लगने जा रहा है। यह ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस ग्रहण पर 12 साल बाद चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है, जिसमें मेष राशि में सूर्य, बुध, गुरु और राहु की युति होने जा रही है। ग्रहण से चंद्रमा से प्रभावित राशियों अथवा लग्न के लोग विशेष तौर पर सावधान रहें। जैसे मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर एवं मीन राशि लग्न के लोग विशेष तौर पर सावधान रहें। ग्रहण का इसका प्रभाव 3 महीने तक बना रहता है फिर भी 1 महीने तक इसका प्रभाव ज्यादा रहेगा। मेष एवं तुला राशि इस चंद्रग्रहण से ज्यादा प्रभावित होगा।



इस अक्षर के जातक रहें सावधान



ग्रहण का सबसे अधिक असर चु,चे, चो ,ला, ली , लू , रा , री, रू, रे ,रो, ता, ती, तू, और ते अक्षर के लोगों को प्रभावित करेगा। वहीं इस अक्षर से शुरू होने वाले देश भी प्रभावित होंगे। इस अक्षर के लोग व देश को चंद्र ग्रहण के दौरान विशेष तौर पर सावधान रहने की जरुरत है। चन्द्र-ग्रहण का मेष से मीन लग्न तक के सभी जातको पर पड़ेगा प्रभाव।



मेष



सरकारी लाभ एवं मानसिक चिंता में वृद्धि। दैनिक आय एवं रोजगार को लेकर तनाव संभव। दांपत्य सुख में अवरोध एवं प्रेम संबंधों में टकराव या तनाव। परंतु लाभ भी संभव है। माता एवं पिता को कष्ट। पराक्रम, सम्मान एवं परिश्रम में वृद्धि।



ये भी पढ़ें...



बदलने वाला है सूर्य का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगा बंपर फायदा, जानिए कौन सी है वो भाग्यशाली राशियां



वृषभ



वाणी की तीव्रता में वृद्धि। पराक्रम वृद्धि, भाई बंधुओं को लेकर तनाव। गृह एवं वाहन सुख को लेकर तनाव एवं खर्च। आंतरिक शत्रुओं में वृद्धि परंतु विजय होगी। मानसिक चिंता से मुक्ति एवं भाग्य का साथ। दाम्पत्य एवं प्रेम संबंधों में सकारात्मक प्रगति के साथ लाभ।



मिथुन



अचानक क्रोध में वृद्धि। आय एवं आय के साधनों में वृद्धि। अध्ययन अध्यापन में अवरोध। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता। सम्मान एवं परिश्रम में वृद्धि। वाणी की तीव्रता में वृद्धि। गृह एवं वाहन सुख को लेकर तनाव। जीवन साथी एवं प्रेम संबंधों में सुधार परंतु स्वास्थ्यगत की समस्या।



कर्क



सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। मनोबल कमजोर एवं मन अशांत। स्वास्थ्यगत समस्या विशेषकर सीने की तकलीफ एवं घबराहट। धन, सम्मान एवं नौकरी में वृद्धि। विद्या में अवरोध तथा खर्च के साथ-साथ शत्रु विजय। माता एवं पिता को लेकर चिंता। जीवन साथी एवं प्रेम संबंधों में सामान्य तनाव।



सिंह



आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आय के नए संसाधन बनेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा सम्मान में वृद्धि होगा। भाग्य का साथ प्राप्त होगा। कार्यों में प्रगति होगी। भाई बंधुओं मित्रों को लेकर तनाव होगा। संतान पक्ष को लेकर चिंता की स्थिति बनी रहेगी। सरकारी या उच्चाधिकारी तनाव। मनोबल एवं स्वास्थ्य अचानक कमजोर। दाम्पत्य एवं प्रेम संबंध सामान्य।



इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


5 मई को पहला चंद्रग्रहण lunar eclipse 2023 lunar eclipse news zodiac signs effected by eclipse first lunar eclipse on 5th May ज्योतिष न्यूज चंद्र ग्रहण 2023 astrology news चंद्रग्रहण न्यूज ग्रहण से प्रभावित राशियां
Advertisment