/sootr/media/post_banners/2106d06573f362d58d764a0953988382ae50702c75259efd05e64ac37e81f8ae.png)
घर की सजावट पर हम काफी ध्यान देते है। इसके लिए हम कई तरह की मूर्तियां भी खरीदते है। वास्तु में भी मूर्तियां का एक खास महत्व है। लेकिन हम मूर्ति घर में नहीं लगाई जाती है। आज हम आपको बताते है ऐसी कौन सी मूर्तियां है, जिन्हें लगाने से घर में बरकत होगी।
हाथी का स्टैच्यू
पौराणिक काल से हाथी को धन और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। मां गजलक्ष्मी की सवारी होने की वजह से हाथी को सुख- समृध्दि प्रदान करने वाला जीव माना जाता है। हाथी का स्टैच्यू अगर घर के उत्तर या पूर्वी दिशा में लगाएं तो सबसे शुभ होगा। वहीं ऐसा माना जाता है कि बेडरूम में चांदी का हाथी रखने से अच्छा प्रभाव पड़ता जाता है। अगर आप स्टैच्यू नहीं रख सकते तो फोटो लगा सकते है।
हंसों का जोड़ा
हंस को प्रेम, शांति और दोस्ती का प्रतीक माना जाता है। हंस के जोड़े की स्टैच्यू आप अपने लिविंग रूम में लगा सकते हैं।हंस के जोड़े को घर में लगाने से पति- पत्नी के संबंध अच्छे रहते है। साथ ही आर्थिक लाभ भी होता है।
कछुए
कछुए को कई लोग अपने घर में पालते है। ऐसा माना जाता है कि कछुए का घर में रहना शुभ होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, कछुए को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। यही वजह की लोग इसे अपने घर में रखना पसंद करते है। अगर आप जिंदा कछुआ नहीं रख सकते है तो स्टैच्यू को रखे। आप इसे घर की उत्तर दिशा में लगा सकते है या तिजोरी में। चांदी का छोटा कछुआ रख सकते है।
तोते
वास्तु में तोते को प्रेम और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसका स्टैच्यू रहने से घर में पॉजीटिवटी आती है। तोते का स्टैच्यू बच्चों के रूम में रखने से उनका कॉन्सेंट्रेश लेवल बढ़ाता है। वहीं, फेंगशुई के अनुसार, तोते को पृथ्वी, अग्नि, जल, लकड़ी और धातु का प्रतीक माना जाता है। घर में तोता पालने से या उसकी मूर्ति लगाने से धन में वृध्दि होती है।
मछली
वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, मछली को बेहद शुभ माना जाता है। अगर आपक घर में मछलियां नहीं पाल सकते तो पीतल या चांदी की मछली रख सकते है। इसका प्रभाव भी उतना ही शुभ होता है जितना मछली पालने से। मछली को घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखे