मोर पंख के फायदे: घर में वास्तु दोष हटाता है, निगेटिव एनर्जी भी दूर करता है

author-image
एडिट
New Update
मोर पंख के फायदे: घर में वास्तु दोष हटाता है, निगेटिव एनर्जी भी दूर करता है

मोर का पंख जितना देखने में खूबसूरत होता है, उतने ही उसके फायदे हैं। हमारे देवी- देवताओं को भी यह बहुत पसंद हैं। मां सरस्वती से लेकर श्रीकृष्ण, मां लक्ष्मी, इंद्र देव कार्तिकेय तक सभी को मोर पंख किसी ने किसी रुप में प्रिय है। मोर के बारे में माना जाता है कि यह पक्षी किसी भी स्थान को बुरी शक्तियों के प्रभाव से बचाकर रखता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग अपने घरों में मोर के खूबसूरत पंखों को लगाते हैं।

इस तरह काम आता है मोर का पंख

मोर पंख से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सबसे प्रभावशाली है, हालांकि 20 वीं शताबदी में पश्चिमी देशों के लोग मोरपंख को दुर्भाग्य का प्रतीक मानते थे।

स्वर्ग से जोड़ा जाता है

ग्रीक पौराणिक कथाओं के अनुसार मोर को स्वर्ग और सितारों से जोड़ा जाता है। हिंदू धर्म में मोर को धन की देवी लक्ष्मी और सरस्वती के साथ जोड़ा जाता है ।

दोष दूर करता है

वास्तुशास्त्र के अनुसार मोरपंख को घर के दक्षिण दिशा में स्थित तिजोरी में खड़ा करके रखने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार मोरपंख को घर में रखने से आपके घर के सारे दोष दूर हो जाते है।

कैसे लगाए पंख

घर के मुख्य द्वार पर 3 मोरपंख लगाकर ॐ द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापयै स्वाहा मंत्र लिखें और नीचे गणेश जी की मूर्ति लगाएं। राहु का दोष होने पर मोरपंख घर की पूर्वी और उत्तरी पश्चिम की दीवार पर लगाएं।

छोटे कीड़े से भी बचाता है

इस्लाम धर्म में मोर के खूबसूरत पंख जन्नत के दरवाजे के बाहर अद्भुत शाही बगीचे का प्रतीक माना जाता हैं।घरों में मोरपंख रखने से कीड़े-मकोड़े घर में दाखिल नहीं होते।

उपाय