BSEB Result 2022: इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट चेक कर पाएंगे स्टूडेट्स, बनेगा रिकॉर्ड

author-image
sootr editor
एडिट
New Update
BSEB Result 2022: इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट चेक कर पाएंगे स्टूडेट्स, बनेगा रिकॉर्ड

करियर डेस्क. बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट (Class 12th) का रिजल्ट बुधवार दोपहर 3 बजे जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी, इसी के आधार पर कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट देख पाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर लाइव होगा। दोपहर 3 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी रिजल्ट की घोषणा करेंगे। बिहार बोर्ड देशभर में सबसे पहले रिजल्ट गोषित करने जा रहा है। ये तीसरी बार है जब बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी कर रहा है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। परीक्षा खत्म होने के 29 दिन बाद रिजल्ट की घोषणा की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा में कुल 13 लाख 46 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।




कहां देख सकते हैं रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com के अलावा दूसरी वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दी गई साइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। बीएसईबी द्वारा कक्षा 12 इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 का रिजल्ट डिजिलॉकर और बीएसईबी ऐप पर भी उपलब्ध होगा।

biharboardonline.bihar.gov.in 

biharboardonline.com

onlinebseb.in



कैसे देखें अपना रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर जाकर लॉगिन करना होगा। बता दें कि 3 मार्च को बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं क्लास की आंसर की जारी की थी। इस आंसर की पर स्टूडेंट्स को 6 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। आइए जानते हैं कैंडिडेट्स कहां से औऱ कैसे अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

यहां होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 

कैंडिडेट्स यहां मांगी गई डिटेल्स को भरकर सब्मिट कर दें।

अब रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड कर अपने पास रख लें।


bihar board bihar board 12th result 2022 education galaxy bseb 12th result 2022 bseb bihar board result 12th result 2022 bihar board bseb 12th result inter result 2022 बिहार बोर्ड 12वीं क्लास रिजल्ट