JEE Mains Exam की डेट में हुई चेंज, अब 21अप्रैल से होगी परीक्षा

author-image
sootr editor
एडिट
New Update
JEE Mains Exam की डेट में हुई चेंज, अब 21अप्रैल से होगी परीक्षा

करियर डेस्क. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन्स परीक्षा 2022 के पहले चरण की की डेट में  बदलाव किया है। डेट चेंज की जानकारी NTA ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन्स 2022 संशोधित कार्यक्रम को देख सकते हैं।  जेईई मेन्स 2022 परीक्षा अब अप्रैल में 21, 24, 25, 29 और मई में  1,व 4, मई  2022 को आयोजित की जाएगी।  इससे पहले जारी शेड्युल में जेईई मेन्स 2022 परीक्षा की तारीखें 16, 17, 18, 19, 20 और 21 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई थीं। 



क्या है रजिस्ट्रेशन की  लास्ट डेट

 जेईई मेन्स 2022 के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर इक्जाम के लिए  रजिस्ट्रेशन 1 मार्च से शुरू हो चुका है।बता दे की इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 है। केंडिडेट ध्यान दे कि  NTA ने JEE मेन्स 2022 के एप्लिकेशन फॉर्म में  एडिट करने की सुविधा नहीं दी है। ऐसे में कैंडिडेट्स अपने फॉर्म को विशेष सावधानी  से भरे। 



इस कारण हुआ बदलाव

  NTA ने परीक्षा डेट में बदलाव का कारण छात्रों की  बोर्ड परीक्षा होना बताया  है। एनटीए के आधिकारिक नोटिस के अनुसार जेईई मेन्स सत्र 1 की परीक्षा की डेट   बोर्ड परीक्षा से क्लेश कर रही थी । इसलिए मेन सेशन में बदलाव की मांग करने वाले उम्मीदवारों से आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। ऐसे में छात्रों की डिमांड को ध्यान में रखते हुए परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। 




कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

एनटीए और जेईई-मेन की वेबसाइट पर जारी की गई अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थियों को पहले चरण की परीक्षा शहर की जानकारी अप्रैल के पहले सप्ताह में एवं एडमिट कार्ड दूसरे सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक जेईई मेन 2022 के लिए अब तक तीन लाख 50 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। 


JEE Mains jee 2022 exam date nta jee mains 2022 comedk nta jee jeemain.nta.nic nta jee main jee mains 2022 exam date jee main 2022 exam date nta jee mains jeemain. nta. nic. in jee mains 2022 date jee main 2022