5 अप्रैल से शुरू होंगे इंटरव्यू, जानें क्या है आगे की प्रोसेस

author-image
sootr editor
एडिट
New Update
5 अप्रैल से शुरू होंगे इंटरव्यू, जानें क्या है आगे की प्रोसेस

करियर डेस्क. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 2021 (UPSC Mains Result 2021) का रिजल्ट जारी कर दिया है। मेंस एग्जाम में पास होने वाले कैंडिडेट्स का अब इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। मेंस की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा भर्ती 2021 का इंटरव्यू 5 अप्रैल से होगा।



बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक किया गया था। प्री से पास होने वाले कैंडिडेट्स ने मेंस की परीक्षा दी थी। बता दें कि UPSC IAS प्रारंभिक परीक्षा 2021 10 अक्टूबर को आयोजित की गई थी और परिणाम 29 अक्टूबर को घोषित किया गया था। मेंस में क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स के इंटरव्यू 5 अप्रैल से शुरू होंगे। इंटरव्यू यूपीएससी के ऑफिस धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।



कैंडिडेट्स ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

यहां होम पेज पर ”लिखित परिणाम – सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021″ वाले लिंक पर क्लिक करें।

अब एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी कैंडिडेट्स इसमें अपने रोल नंबर से अपना रिजल्ट देख लें।

कैंडिडेट्स इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड भी कर सकते हैं।



आगे की क्या प्रोसेस

मेंस का रिजल्ट जारी होने के बाद अब UPSC द्वारा कैंडिडेट्स का इंटरव्यी लिया जाएगा। इसके लिए आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। बता दें कि मेंस एग्जाम को क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड आयोग की ऑफिशियल साइट  upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही आयोग द्वारा इंटरव्यू का कार्यक्रम बी जारी किया जाएगा। इंटरव्यू में पास होने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए किया जाएगा।  


upsc mains result 2021 इंटरव्यू UPSC सिविल सेवा परीक्षा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा upsc interview civil services interview civil services Exam upsc mains result upsc mains संघ लोक सेवा आयोग