/sootr/media/post_banners/8f29ef999cd39264764a714c43d985829d04893441f50dd9ab1a00ebe382aad7.png)
हरिद्वार. बाबा रामदेव के हरिद्वार स्थित स्कूल आचार्यकुलम में 2022-23 के लिए एडमिशन होने हैं। इसमें लड़कों (बॉयज) को सिर्फ पांचवीं (5th) और नौवीं (9th) में एडमिशन दिया जाना है। वहीं लड़कियों को 5th, 6th, 7th, 8th में एडमिशन दिए जाएंगे। इसके लिए बाकायदा टेस्ट लिया जाएगा। जो भी माता-पिता इसके लिए इच्छुक हों, वो नीचे बताई प्रक्रिया अप्लाई कर सकते हैं।
पहले रजिस्ट्रेशन, फिर एग्जाम
15 नवंबर 2021 से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है। आप 25 दिसंबर तक इस वेबसाइट www.acharyakulam.org पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फीस 1250 रुपए है। 5 जनवरी 2022 को इसी वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद 9 जनवरी 2022 को ऑनलाइन टेस्ट (संवाद) लिया जाएगा। 20 जनवरी को रिजल्ट आएगा।
35 सेंटरों में दे सकते हैं ऑनलाइन टेस्ट
जम्मू, चंडीगढ़, दिल्ली, हिसार, करनाल, जालंधर, हरिद्वार, बरेली, लखनऊ, नोएडा, प्रयागराज, वाराणसी, जयपुर, जोधपुर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, अहमदाबाद, सूरत, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, रांची, धनबाद, रायपुर, कोलकाता, जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी, भुबनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई।
बच्चों की ये उम्र होनी चाहिए
1 अप्रैल 2022 को एडमिशन लेने वाले बच्चों की ये उम्र होना चाहिए।
- 5वीं- 9 से 11 साल
- 6वीं- 10 से 12 साल
- 7वीं- 11 से 13 साल
- 8वीं- 12 से 14 साल
- 9वीं- 13 से 15 साल
स्कूल में क्या खास?
- सीबीएसई बोर्ड की इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई। संस्कृत में वैदिक शिक्षा भी दी जाएगी।
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:
">Facebook | Twitter | Instagram | Youtube