JOB: MP सिविल जज के 123 पदों पर निकली भर्ती, 29 जनवरी आवेदन की लास्ट डेट

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
JOB: MP सिविल जज के 123 पदों पर निकली भर्ती, 29 जनवरी आवेदन की लास्ट डेट

न्यायायिक सेवा में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मध्य प्रदेश में सिविल जज बनने का मौका है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सिविल जज, जूनियर डिवीजन (एंट्री लेवल) भर्ती परीक्षा के लिए भर्ती निकाली है।123 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे हैं।इच्छुक उम्मीदवार 29 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



सिविल जज भर्ती में वैकेंसी विवरण

अनारक्षित वर्ग- 62 पद

अनुसूचित जाति- 19 पद

अनुसूचित जनजाति- 25

ओबीसी- 17

कुल वैकेंसी- 123



योग्यता: इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को एजुकेशन क्वालिफिकेशन से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन पढ़ना होगा।



ऐसे होगा सेलेक्शन: सिविल जज के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 



परीक्षा शुल्क: अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 1047.82 रुपये देना होगा। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 647.82 फीस देनी होगी। 



आयु सीमा: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स की आयु 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।



सैलरी: सिविल जज पद पर भर्ती होने के बाद 27700-44770 रुपये और कई प्रकार के भत्ते सहित सैलरी मिलेगी. परीक्षा में चयनित उम्मीदवार की नियुक्ति दो साल के लिए प्रोबेशनरी अवधि पर की जाएगी.


Job post MP भर्ती High Court government job CIVIL JUDGE अप्लाई Judge एमपी हाईकोर्ट पद आवेदन Recruitment सिविल जज