New Update
/sootr/media/post_banners/2f41b1e2145c3cdf44cb1b6eeaf0394b54187118a0d143e4a1222afccc372507.jpeg)
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 के लिए 21 पदों पर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य कैंडिडेट्स 30 जनवरी से 1 मार्च 2022 तक MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 3 फरवरी से 5 मार्च तक आवेदन में त्रुटि भी सुधार सकते हैं। जिसके लिए 50 रुपए शुल्क देना होगा।
आयु सीमा: 21 से 40 साल। अधिकतम आयु सीमा में राज्य शासन के निर्देशानुसार छूट मिलेगी।
योग्यता: सिविल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय से मान्यता प्राप्त संस्था से डिग्री हासिल की हो।
सैलरी: 15600 –39100, ग्रेड पे 5400 रुपए।