यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, इस लिंक से फौरन करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार ने इस भर्ती के लिए अप्लाई किया था, वो इसकी वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisment
author-image
Dolly patil
एडिट
New Update
Admit card
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड  ( promotion board ) ने 23 अगस्त को होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए हाल ही में एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसी के साथ यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पहले दिन एग्जाम देने वाले सभी अभ्यर्थी uppbpb.gov.in  से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

कब से कब तक होगी परीक्षा

आपको बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 से 31 अगस्त के बीच होने वाली है ( UP Police Constable Recruitment Exam)। जानकारी के मुताबिक  यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पहले फरवरी में हुई थी। लेकिन यूपी पुलिस पेपर लीक (  UP Police Paper Leak )  हो जाने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था। 

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  •  यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाए uppbpb.gov.in
  • यहां आपको कॉन्स्टेबल रिक्रूटमेंट एग्जाम नाम का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने पर जो नया पेज खुलेगा उस पर एडमिट कार्ड नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डाल दें और सबमिट का बटन दबा दें।
  • इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।

 हेल्पलाइन नंबर

अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या चेक करने में किसी प्रकार की समस्या हो तो इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. नंबर है -8867786192/9773790762. यहां से आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा UP Police Constable Recruitment Exam उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती Police Constable Exam Admit card यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा