एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट घोषित, इस लिंक से करें चेक

Dolly patil | Sept 29, 2024, 09:10 IST
Share
AFCAT 2 Exam 2024
AFCAT 2 Exam 2024

भारतीय वायु सेना की तरफ से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट ( AFCAT-2 ) 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

भारतीय वायु सेना ( IAF ) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 का रिजल्ट रिलीज कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वो इसकी आधिकारिक वेबसाइटwww.afcat.cdac.inपर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा

जानकारी के मुताबिक AFCAT-2 परीक्षा का आयोजन भारतीय वायु सेना ने 9, 10 और 11 अगस्त 2024 को किया था। आपको बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से ग्राउंड ड्यूटी ( तकनीकी और गैर-तकनीकी ) और फ्लाइंग शाखाओं में राजपत्रित अधिकारी के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

दो पालियों में हुई थी परीक्षा

बता दें कि परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखी गई थी और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक थी। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट www.afcat.cdac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको “लॉगिन” का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करने होंगे, जो आपने AFCAT परीक्षा के लिए आवेदन करते समय उपयोग किए थे।
  • लॉगिन करने के बाद, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा। यहां से आप अपना AFCAT 2 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

साक्षात्कार के लिए करें तैयारी

AFCAT-2 2024 परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद, वे उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा उत्तीर्ण (pass) करेंगे, उन्हें अगला चरण यानी एयर फोर्स सलेक्शन बोर्ड ( AFSB ) साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। AFSB साक्षात्कार के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा। यह प्रक्रिया ग्राउंड ड्यूटी ( गैर-तकनीकी और तकनीकी ) और फ्लाइंग शाखाओं के लिए लागू होती है। साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों की मानसिक और शारीरिक क्षमता की जांच की जाएगी।

thesootr links

Tags:
  • भारतीय वायु सेना
  • education
  • IAF
  • एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट
  • Air Force Common Admission Test
  • AFCAT 2 Exam 2024
  • AFCAT 2 Exam Result 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती