सैनिक स्कूल में दाखिला पाने का सुनहरा मौका, जानें पैटर्न और सिलेबस
सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन किया जाएगा। पहले इस परीक्षा की तारीख 19 जनवरी 2025 निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है और जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी। बता दें कि, सैनिक स्कूलों में प्रवेश काफी कठिन होता है, लेकिन अगर बच्चों की तैयारी सही दिशा में की जाए तो ये प्रक्रिया काफी सरल हो सकती है। सही मार्गदर्शन और समर्पण से बच्चे इस परीक्षा को आसानी से पास कर सकते हैं। ध्यान रखें कि अच्छी तैयारी और स्वस्थ जीवनशैली परीक्षा में सफलता की कुंजी है। आइए जानते हैं, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस के बारे में।
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-All India Sainik Schools Entrance Examination) 2025 के लिए परीक्षा का आयोजन ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के तहत किया जाएगा। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य कक्षा 6 और 9 में योग्य छात्रों का चयन करना है। सैनिक स्कूल का उद्देश्य छात्रों को शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में अपना करियर बना सकें।
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 का पैटर्न
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का पैटर्न कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए अलग-अलग होंगे।
कक्षा 6 के लिए परीक्षा पैटर्न-
- समय: 150 मिनट
- प्रश्नों की संख्या: 125 प्रश्न
- परीक्षा का मोड: पेन और पेपर मोड (OMR शीट)
- प्रश्न प्रकार: बहुविकल्पीय (MCQs)
- निगेटिव मार्किंग: नहीं की जाएगी
मार्किंग स्कीम (सैनिक स्कूल परीक्षा 2025 - कक्षा 6):
| सेक्शन | टॉपिक | प्रश्न | अंक प्रति प्रश्न | कुल अंक |
|---|---|---|---|---|
| A | भाषा | 25 | 2 | 50 |
| B | मैथमेटिक्स | 50 | 3 | 150 |
| C | इंटेलिजेंस | 25 | 2 | 50 |
| D | जनरल नॉलेज | 25 | 2 | 50 |
| कुल | 125 | 300 |
कक्षा 9 के लिए परीक्षा पैटर्न:
- समय: 180 मिनट
- प्रश्नों की संख्या: 150 प्रश्न
- परीक्षा का मोड: पेन और पेपर मोड (OMR शीट)
- प्रश्न प्रकार: बहुविकल्पीय (MCQs)
- निगेटिव मार्किंग: नहीं की जाएगी
मार्किंग स्कीम (सैनिक स्कूल परीक्षा 2025 - कक्षा 9):
| सेक्शन | टॉपिक | प्रश्न | अंक प्रति प्रश्न | कुल अंक |
|---|---|---|---|---|
| A | मैथमेटिक्स | 50 | 4 | 200 |
| B | इंटेलिजेंस | 25 | 2 | 50 |
| C | इंग्लिश | 25 | 2 | 50 |
| D | जनरल साइंस | 25 | 2 | 50 |
| E | सोशल साइंस | 25 | 2 | 50 |
| कुल | 150 | 400 |
परीक्षा की भाषा:
- कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा का पेपर केवल अंग्रेजी में होगा।
- कक्षा 6 का पेपर अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, ओडिया, बंगाली, आसमी, पंजाबी, तमिल, गुजराती, तेलुगु, कन्नड़, उर्दू, और मलयालम में होगा।
पासिंग मार्क्स:
- सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में कम से कम 25% अंक हासिल करने होंगे, तभी छात्र को चयनित माना जाएगा।
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 के सिलेबस की जानकारी:
- कक्षा 6 के लिए सिलेबस सीबीएसई कक्षा 5 के स्तर का होगा और कक्षा 9 के लिए सिलेबस सीबीएसई कक्षा 8 के स्तर का होगा।
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
- सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझें।
- स्टडी प्लान बनाकर पढ़ाई करें और समय प्रबंधन पर ध्यान दें।
- गणित पर ज्यादा ध्यान दें क्योंकि इसमें अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं।
- प्रैक्टिस करें, पुराने प्रश्नपत्र हल करें और मॉक टेस्ट लें।
- शारीरिक फिटनेस भी जरूरी है, ताकि आपका बच्चा मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत हो।
FAQ
- AISSEE 2025 परीक्षा कब होगी?
इस परीक्षा की तारीख पहले 19 जनवरी 2025 निर्धारित की गई थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया है और नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। - AISSEE का परीक्षा पैटर्न क्या है?
परीक्षा में कक्षा 6 के लिए 125 प्रश्न और कक्षा 9 के लिए 150 MCQs प्रश्न होंगे। - AISSEE के लिए योग्यता क्या है?
कक्षा 6 के लिए उम्मीदवार की उम्र 10-12 साल और कक्षा 9 के लिए 13-15 साल होनी चाहिए, और वे भारतीय नागरिक होने चाहिए। - AISSEE में निगेटिव मार्किंग है?
नहीं, AISSEE परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होती है। - AISSEE परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझें, मॉक टेस्ट का अभ्यास करें और शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दें। - AISSEE का फुल फॉर्म क्या है?
AISSEE- All India Sainik Schools Entrance Examination
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक