CBSE ने बताया- इतनी अटेंडेंस नहीं हुई तो छात्र नहीं दे पाएंगे परीक्षा
Raj Singh | Oct 16, 2024, 10:30 IST
the sootr
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने के लिए छात्रों के उपस्थिति को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आधिकारिक नोटिस जारी कर बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इसकी जानकारी दी है।
CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने के लिए छात्रों के लिए 75% उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। एक आधिकारिक नोटिस जारी कर सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इसकी जानकारी दी है। बोर्ड ने परीक्षा उपनियमों के नियम 13 और 14 के तहत सख्त निर्देश दिए हैं कि छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
CBSE ने कहा कि स्कूल केवल एकेडमिक ज्ञान का केंद्र नहीं है, बल्कि छात्रों के समग्र विकास के लिए भी अहम भूमिका निभाता है। नोटिस में बताया गया है कि स्कूल में उपस्थिति के माध्यम से छात्रों को टीम वर्क और विविधता का सम्मान जैसे मूल्यों को आत्मसात करने में मदद मिलती है। इसलिए, छात्रों की नियमित उपस्थिति उनके ओवरऑल विकास को सुनिश्चित करती है।
CBSE के नियमों के अनुसार, मेडिकल इमरजेंसी, राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भागीदारी, या अन्य गंभीर कारणों के लिए 25% की छूट दी जा सकती है, बशर्ते उचित दस्तावेज जमा किए जाएं।
ये भी खबर पढ़िए... सीबीएसई ने रिलीज किए दसवीं और बारहवीं के सैंपल पेपर, इस लिंक से करें डाउनलोड
बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों और अभिभावकों को उपस्थिति की कमी के संभावित परिणामों के बारे में सूचित करें।अगर निरीक्षण के दौरान छात्रों की अनुपस्थिति बिना उचित कारण पाई जाती है, तो उन्हें बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, स्कूल द्वारा उपस्थिति की गणना शैक्षणिक सत्र की पहली जनवरी तक की जाएगी और बाद में इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
CBSE ने 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है, जो 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेंगी। बोर्ड की थ्योरी परीक्षाएं फरवरी 2025 से अप्रैल 2025 के बीच होने की संभावना है। सब्जेक्ट-वाइज डेटशीट उचित समय पर जारी की जाएगी।
नियमित उपस्थिति जरूरी
मेडिकल केस में मिलेगी 25% की छूट
ये भी खबर पढ़िए... सीबीएसई ने रिलीज किए दसवीं और बारहवीं के सैंपल पेपर, इस लिंक से करें डाउनलोड
अटेंडेंस की कमी पर कड़ी कार्रवाई
5 नवंबर से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम
FAQ
- CBSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए कितने प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी है?
इसके लिए बोर्ड ने 75% उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। सीबीएसई के नियमों के अनुसार, मेडिकल इमरजेंसी, राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भाग लेने या अन्य गंभीर कारणों के लिए 25% की छूट दी जाएगी। - CBSE 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं कब होंगी?
कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेंगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA