CBSE Board Compartment Exam 2024 Admit Card जारी, 15 से 22 जुलाई तक होगा एग्जाम

Amresh Kushwaha | Jul 06, 2024, 15:20 IST
CBSE Class 10th 12th Compartment Exam 2024 Admit Card Released
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Class 10th 12th Compartment Exam 2024 Admit Card Released : सीबीएसई बोर्ड 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।



ये खबर भी पढ़िए...15 जुलाई से होगी सीबीएसई बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा, इस लिंक से करें शेड्यूल चेक



परीक्षा की तिथि

बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से शुरू होगी। वहीं यह परीक्षा 22 जुलाई को समाप्त होगी। परीक्षा का समय सुबह 10 : 30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी।



ये खबर भी पढ़िए...NEET UG की काउंसलिंग स्थगित, आज से होने थे रजिस्ट्रेशन



ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th 12th Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना एप्लिकेशन नंबर व रोल नंबर दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर प्रवेश पत्र सेव कर लें।

ये खबर भी पढ़िए...PTET 2024 Counselling Schedule जारी, इस दिन से कर सकते हैं काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन



एडमिट कार्ड में त्रुटि पाए जाने पर करें ये काम

यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, फोटो या हस्ताक्षर में किसी प्रकार की कोई त्रुटि पाई जाती है तो तुरंत बोर्ड को सूचित करें या फिर संबंधित स्कूल में अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। तुरंत इसमें सुधार कर आपको मेल किया जाएगा।



ये खबर भी पढ़िए...NCERT Class 6 अंग्रेजी की किताब में विदेशी की जगह भारतीय लेखकों को मिली जगह



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • cbse
  • cbse 10th-12th exam schedule
  • 10th-12th board CBSE exam
  • 10वीं-12वीं बोर्ड CBSE एग्जाम
  • cbse 10 result
  • 10th cbse exam
  • 12 th cbse exam
  • cbse 10th 12 th exams
  • 10th-12th cbse board