NCERT Class 6 अंग्रेजी की किताब में विदेशी की जगह भारतीय लेखकों को मिली जगह

Amresh Kushwaha | Published:
Share
NCERT Class 6 books
NCERT Class 6 books

NCERT ने कक्षा 6 की अंग्रेजी की किताब में बड़े बदलाव कर दिए हैं। पुरानी किताब में 8 कविताएं थी, जिनमें से 7 विदेशी लेखकों की थी। वहीं 8 गद्य अंश थे जिनमें से 5 विदेशी लेखकों के थे।

NCERT Class 6 books: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ( NCERT ) ने कक्षा 6 के लिए एक नई अंग्रेजी की किताब जारी की है। आपको बता दें कि पुरानी किताब में ज्यादातर विदेशी लेखकों की कहानियां थी।

वहीं नई किताब में इसके उलट, ज्यादातर कहानियां ( नौ गद्य अंश ) भारतीय लेखकों द्वारा लिखी गई है। यह भारतीय परिवेश में आधारित है। हालांकि, नई किताब से विदेशी लेखकों को पूरी तरह नहीं हटाया गया है। इसमें पांच कविताएं विदेशी लेखकों की भी शामिल है।

ये खबर भी पढ़िए...छात्रों को एक साथ डबल-डिग्री करने का सुनहरा मौका, 15 जुलाई है आवेदन की अंतिम तिथि

पहले थी हंसपलक, अब हुई पूर्वि

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने नई नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) 2023 और नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत कक्षा 6 की अंग्रेजी की किताब को बदल दिया है। पहले की किताब ‘हंसपलक’ में ज़्यादातर विदेशी लेखकों की रचनाएं थी, मगर अब नई किताब ‘पूर्वि’ में ज्यादातर चीजें भारत से जुड़ी है।

ये खबर भी पढ़िए...गेट 2025 : एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को लेकर निर्देश जारी, इस लिंक से करें चेक

16 में से 12 विदेशी

पुरानी किताब में 8 कविताएं थी जिनमें से 7 विदेशी लेखकों की थी। 8 गद्य अंश थे जिनमें से 5 विदेशी लेखकों के थे। पुरानी किताब में मुंशी प्रेमचंद की कहानी 'सत्य का खेल' और रस्किन बॉण्ड की कहानी 'बरगद का पेड़' भी थी।

भारत से जुड़ी चीजें शामिल

नई किताब में ज्यादातर चीजें भारत से जुड़ी है। पहली खास बात ये है कि NCERT की किसी किताब में पहली बार "भारत" शब्द का इस्तेमाल किया गया है। "संस्कृति और परंपरा" नाम के पाठ में इस शब्द का 19 बार इस्तेमाल किया गया है, जबकि "भारत" का सिर्फ 7 बार जिक्र हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए...CUET UG 2024 : जल्द जारी होगी सीयूईटी यूजी आंसर की, इस लिंक से करें चेक

इस पाठ में "हमारा भारत, अतुल्य भारत" टाइटल से एक सेक्शन भी है। ये सेक्शन "भारत" को ही "बुद्धिमान और वीर व्यक्तियों की भूमि" के रूप में संदर्भित करता है। अध्याय में आगे बताया गया है कि ये सभी तत्व सुनिश्चित करते हैं कि भारत समृद्ध बने और वैश्विक रूप से सम्मानित हो।

ये खबर भी पढ़िए...BPSC TRE 3.0 Re-Exam 2024 शेड्यूल जारी, 19 से 22 जुलाई तक होगा एग्जाम

ये भी है कुछ खास

नई किताब में सिर्फ इतना ही बदलाव नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस किताब में खाना बनाने के अलावा मसालों के अन्य उपयोगों पर भी एक चैप्टर शामिल किया गया है। साथ ही, योग और उसके फायदों पर भी एक अलग अध्याय है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • NCERT
  • NCERT Class 6 English book
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर