College Admission: कॉलेज सिलेक्शन में न करें ये गलतियां, यहां से लें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
Kaushiki | Apr 21, 2025, 10:15 IST
COLLEGE SELECTION
सही कॉलेज का चुनाव आपके करियर को आकार दे सकता है, लेकिन गलत संस्थान आपकी मेहनत, समय और पैसों का नुकसान कर सकता है। इस आर्टिकल में जानें, कैसे सही कॉलेज का चयन करें और फर्जी संस्थानों से बचें।
मार्च के बाद कॉलेज एडमिशन का सीजन शुरू हो जाता है। स्टूडेंट्स अक्सर अमान्य संस्थानों (unrecognized institutions) के झांसे में फंस जाते हैं। कॉलेज का चुनाव सिर्फ नाम देखकर नहीं करना चाहिए। एक सही कॉलेज आपके फ्यूचर शेपिंग में मदद कर सकता है, जबकि गलत चुनाव आपकी मेहनत और पैसों दोनों को बर्बाद कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि किसी भी कॉलेज में दाखिला लेने से पहले उसके हर पहलू की जांच-पड़ताल की जाए। केवल ब्रॉशर या विज्ञापन पर भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... Career in Architecture: डिजाइनिंग में है इंटरेस्ट तो ऐसे बनेगा सुनहरा भविष्य, जानें रोड मैप
सिर्फ नाम बड़ा होने से कोई कॉलेज अच्छा नहीं हो जाता। अगर आप बिना जांच-पड़ताल के किसी भी कॉलेज में एडमिशन ले लेते हैं तो आपका समय, मेहनत और पैसे तीनों बर्बाद हो सकते हैं। एक अच्छा कॉलेज आपके करियर की मजबूत शुरुआत करता है, वहीं गलत कॉलेज आपकी आगे की पढ़ाई और नौकरी दोनों में परेशानी खड़ी कर सकता है। तो ऐसे में इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि कॉलेज चुनते समय किन-किन बिंदुओं पर विचार करना चाहिए ताकि आप एक सेफ, रिलाएबल और करियर-फ्रेंडली इंस्टिट्यूट चुन सकें।
कॉलेज में दाखिले के लिए जब होड़ मचती है, तो ज्यादातर टॉप यूनिवर्सिटी की सीटें उन्हीं छात्रों को मिलती हैं जिनके मार्क्स 95–98% के बीच होते हैं। बाकी स्टूडेंट्स या तो जानकारी के अभाव में किसी अनजाने कॉलेज में एडमिशन ले लेते हैं, या फिर चमक-दमक के चलते किसी फर्जी संस्थान के जाल में फंस जाते हैं। एक गलत फैसला उनका करियर खतरे में डाल सकता है। इसलिए जरूरी है कि सही कॉलेज का चुनाव सोच-समझकर किया जाए।
अक्सर छात्र ब्रॉशर में दिखाए गए बड़े-बड़े वादों और अट्रैक्टिव बिल्डिंग्स को देखकर प्रभावित हो जाते हैं। कुछ कॉलेज मॉडल कैंपस दिखाकर भ्रम फैलाते हैं और जब कोर्स पूरा होता है तब असली स्थिति सामने आती है। बिना रिकग्निशन वाले ऐसे संस्थान छात्र के समय और भविष्य दोनों को बर्बाद कर सकते हैं।
ऐसे कॉलेजों की डिग्री को सरकार या प्रतिष्ठित कंपनियां मान्यता नहीं देतीं। यहां से मिली डिग्री से न तो सरकारी नौकरी मिलती है और न ही आगे की पढ़ाई में सहायता। प्लेसमेंट भी फर्जी या अस्थायी होता है, जहां छात्र कुछ महीनों में ही बाहर कर दिए जाते हैं।
अगर कोई कॉलेज खुद को डीम्ड यूनिवर्सिटी बताता है तो जांचें कि उसे NAAC/NBA से लगातार दो वर्षों तक A ग्रेड मिला हो। उसके पास रिसर्च की सुविधा, कम से कम 5 पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट और एक्सपेरिएंस्ड परमानेंट फैकल्टी होनी चाहिए।मेन कैंपस के अलावा किसी अन्य जगह पर स्टडी सेंटर चलाने की इजाजत नहीं होती। जैसे: जामिया हमदर्द (दिल्ली), इंडियन लॉ इंस्टिट्यूट (दिल्ली), जेपी इंस्टिट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नॉलजी (नोएडा) etc।
अगर आप किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं और उस संस्थान या उसके कोर्स की वैधता को लेकर कोई शंका है, तो पहले उसकी जांच जरूर करें। नीचे कुछ सरकारी संस्थाओं और उनकी वेबसाइटों की जानकारी हैं जो कॉलेजों पर निगरानी रखते हैं। इन साइट्स पर कॉलेज की मान्यता, कोर्स की अनुमति और दूसरी जरूरी जानकारियां मिल जाएंगी।
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU), नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी (पटना), वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (कोटा) जैसी संस्थाएं वैलिड डिस्टेंस कोर्स कराती हैं। एडमिशन लेने से पहले ugc.ac.in/deb वेबसाइट पर जाकर संस्थान और कोर्स की मान्यता जरूर जांचें।
ये खबर भी पढ़ें... Career in Blogging: ब्लॉगिंग और यूट्यूब से कैसे करें कमाई, यहां से लें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
अगर आप भी विदेश में पढ़ाई करने का विचार कर रहे हैं, तो यह जरूरी है कि आप सही यूनिवर्सिटी का चुनाव करें। ये कुछ जरूरी टिप्स से आपको विदेश में पढ़ाई के दौरान फर्जी यूनिवर्सिटी से बचने में मदद करेंगी। इन बातों का ध्यान रखें:
ये खबर भी पढ़ें... Career in Social Service: सोशल वर्क में बनाना है करियर, तो ये कोर्स करेंगे आपकी मदद
ये खबर भी पढ़ें... Career in Architecture: डिजाइनिंग में है इंटरेस्ट तो ऐसे बनेगा सुनहरा भविष्य, जानें रोड मैप
🚨 जांच-पड़ताल जरूरी
🧩 सही कॉलेज का चुनाव जरूरी क्यों
📚 डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट में फर्क जानें
- सर्टिफिकेट कोर्स आमतौर पर कुछ महीनों से एक साल तक का होता है, जिसमें छात्र किसी खास स्किल को सीखते हैं। ये कोर्स टेक्निकल या वोकेशनल कॉलेज देते हैं।
- डिप्लोमा कोर्स की अवधि 1 से 2 साल तक होती है और यह किसी खास क्षेत्र की गहराई से जानकारी देता है। यह टेक्निकल इंस्टिट्यूट या हॉस्पिटल आदि में कराया जाता है।
- वहीं डिग्री कोर्स जैसे बैचलर, मास्टर और पीएचडी लंबे समय वाले होते हैं और इन्हें मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज ही प्रदान कर सकते हैं।
📚 हायर एजुकेशन के टाइप
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी वे होती हैं, जिन्हें केंद्र सरकार संसद में कानून पास करके एस्टाब्लिशड करती है।
स्टेट यूनिवर्सिटी राज्य सरकारों के तहत चलाई जाती हैं। - डीम्ड यूनिवर्सिटी ऐसे संस्थान होते हैं जिन्हें किसी खास विषय में एक्सीलेंट काम के लिए UGC से मान्यता मिली होती है।
- एफिलिएटेड कॉलेज किसी विश्वविद्यालय से जुड़े होते हैं और खुद डिग्री नहीं दे सकते।
- प्राइवेट यूनिवर्सिटी राज्य सरकार की अनुमति और UGC नियमों के मुताबिक चलती हैं।
- वहीं रजिस्टर्ड संस्थान NGO या सोसायटी के तहत रजिस्टर्ड होते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि उनके कोर्स मान्यता प्राप्त हों।
✅ एडमिशन से पहले इन बातों की जांच करें
- मान्यता (Accreditation): सबसे पहले देखें कि कॉलेज को UGC या AICTE से मान्यता प्राप्त है या नहीं। यह मान्यता डिग्री की वैधता और नौकरी की संभावनाओं से जुड़ी होती है।
- ग्रेजुएशन रेट: किसी कॉलेज में कितने प्रतिशत छात्र सक्सेस्स्फुल्ली अपनी डिग्री ले पाते हैं, यह उसकी शिक्षा की क्वालिटी को रेफ्लेक्ट करता है।
- रिटेंशन रेट: यह रेट बताती है कि पहले साल में दाखिला लेने वाले छात्र अगले साल भी वहीं पढ़ाई जारी रखते हैं या नहीं। ज्यादा रेट अच्छे माहौल और सटिस्फैक्टरी पढ़ाई का सिग्नल है।
- करियर सपोर्ट: कॉलेज छात्रों के करियर पर कितना ध्यान देता है—क्या वहां करियर काउंसलिंग, रेज्यूमे रिव्यू, जॉब हंटिंग की सुविधा है?
- प्लेसमेंट रिकॉर्ड: कॉलेज में पिछले 3–5 सालों में किन कंपनियों ने प्लेसमेंट दिया और किस प्रकार की नौकरियां मिलीं, यह जानकारी जरूर लें।
- सोशल मीडिया और एलुमनाई: पुराने छात्रों के अनुभव और फीडबैक से पता चलता है कि कॉलेज कितना विश्वसनीय है। सोशल मीडिया पर कॉलेज की अपीयरेंस और छात्रों की राय बहुत मायने रखती है।
- फैकल्टी क्वालिटी: शिक्षकों की योग्यता और अनुभव की जांच करें। एक अच्छे कॉलेज की पहचान उसकी मजबूत फैकल्टी से होती है।
- एजुकेशन लोन: क्या उस कॉलेज को बैंक एजुकेशन लोन देने के लिए मान्यता देता है? यह जांच लेना जरूरी है।
🚨 कैसे फंसते हैं छात्र फर्जी कॉलेजों में
📛 बिना मान्यता कॉलेज के क्या खतरे हैं
⚠️ डीम्ड यूनिवर्सिटी चुनते समय ध्यान दें
🌐 कॉलेज को ऑनलाइन कैसे जांचें
- UGC (ugc.ac.in): यह वेबसाइट आपको बताएगी कि कौन-सा कॉलेज या यूनिवर्सिटी सरकार से मान्यता प्राप्त है या नहीं।
- AICTE (aicte-india.org): यहां आप तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्स जैसे इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट की मान्यता की जानकारी ले सकते हैं।
- DEB (ugc.ac.in/deb): यह पोर्टल डिस्टेंस या ऑनलाइन एजुकेशन कोर्स की वैधता और संस्थानों की सूची देता है।
- Know Your College (knowyourcollege-gov.in): छात्रों के लिए एक सरकारी गाइड है जहां किसी भी कॉलेज का रिव्यू, सुविधा और मान्यता की स्थिति जान सकते हैं।
📦 डिस्टेंस लर्निंग में क्या देखें
ये खबर भी पढ़ें... Career in Blogging: ब्लॉगिंग और यूट्यूब से कैसे करें कमाई, यहां से लें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
⚖️ छात्र के कानूनी अधिकार
- कोई भी कॉलेज छात्र से पूरी कोर्स फीस एक साथ नहीं मांग सकता।
- ओरिजिनल सर्टिफिकेट रोकना गैरकानूनी है।
- यदि गलत जानकारी देकर एडमिशन दिया गया है या सुविधाएं नहीं मिल रहीं, तो छात्र nationalconsumerhelpline.in या 1800-11-400 पर इसकी शिकायत कर सकते हैं।
- ये उनका कानूनी अधिकार है।
✈️ विदेश में पढ़ाई से पहले क्या सावधानी रखें
- ऑपरेशनल कैंपस चेक करें:
यह सुनिश्चित करें कि जिस यूनिवर्सिटी में आप एडमिशन लेने जा रहे हैं, उसका एक असली ऑपरेशनल कैंपस है। कोई भी संस्थान जो सिर्फ किसी के घर से चल रहा हो, वह संदेहजनक हो सकता है। - फैकल्टी लिस्ट चेक करें:
फर्जी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अक्सर फैकल्टी की लिस्ट नहीं होती। ऐसे में, एडमिशन लेने से पहले यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर फैकल्टी की जानकारी जरूर चेक करें। - करिकुलम की जांच करें:
यदि किसी यूनिवर्सिटी का करिकुलम स्पष्ट नहीं है या वह निर्धारित नहीं किया गया है, तो वहां एडमिशन न लें। सुनिश्चित करें कि पाठ्यक्रम वर्कप्लेस की आवश्यकताओं के अनुरूप है। - वीजा रैकेट से बचें:
पे टु स्टे वीजा जैसी योजनाओं से बचें। ऐसी योजनाओं में धोखाधड़ी का खतरा हो सकता है। हमेशा सही वीजा प्रक्रियाओं का पालन करें। - काम करने की इजाजत की जानकारी लें:
जिस देश में आप पढ़ाई करने जा रहे हैं, वहां पढ़ाई के साथ काम करने की अनुमति है या नहीं, इसकी जानकारी पहले से लें। वीजा के नियम, रिसर्च की संभावनाएं, और रहने का खर्च जानना भी बहुत जरूरी है।
- whed.net/home.php: यह वर्ल्ड हायर एजुकेशन डेटाबेस है, जहां आप दुनियाभर के प्रमाणित कॉलेजों की लिस्ट पा सकते हैं। इस साइट पर जाकर आप यह चेक कर सकते हैं कि आपका चुना हुआ कॉलेज फर्जी तो नहीं है।
- usa.gov/study-in-us: अमेरिका में पढ़ाई करने के लिए जरूरी जानकारी इस वेबसाइट से प्राप्त करें। यहां से आप अपने वीजा और पढ़ाई से संबंधित सभी सवालों का जवाब पा सकते हैं।
- वेबसाइट चेक करें: जिस सब्जेक्ट में आप पढ़ाई करना चाहते हैं, उससे संबंधित कॉलेजों और यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाएं। इसके अलावा उन कॉलेजों के एलुमनाई के सोशल मीडिया पेज चेक करें, ताकि आप उनके अनुभव जान सकें। कुछ निगेटिव रिव्यू या कमेंट्स पर ध्यान दें।
- US News College Rankings: अगर आप अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं, तो usnews.com/best-colleges पर कॉलेज की रैंकिंग चेक कर सकते हैं। इससे आपको अच्छे और मान्यता प्राप्त कॉलेजों का अंदाजा मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें... Career in Social Service: सोशल वर्क में बनाना है करियर, तो ये कोर्स करेंगे आपकी मदद
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari