CUET UG Admit Card 2026: एनटीए ने जारी किया प्रवेश पत्र, यहा से करें डाउनलोड

Manya Jain | Jun 04, 2026, 19:35 IST
CUET UG Admit Card 2026
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 6 और 7 जून को होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। तकनीकी गड़बड़ी से प्रभावित छात्र भी इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

CUET UG EXAM. कॉलेज में एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह प्रवेश पत्र 6 और 7 जून को होने वाली परीक्षाओं के लिए है।



जिन छात्रों की परीक्षा पहले किसी कारण से छूट गई थी। वे अब इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। छात्र अपने जरूरी क्रेडेंशियल की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए यह दस्तावेज सबसे जरूरी माना जाता है।



गड़बड़ी से प्रभावित छात्रों को मिला दोबारा मौका

यह परीक्षा कुछ खास छात्रों के लिए दोबारा आयोजित की जा रही है। दरअसल 30 मई को पहली शिफ्ट के दौरान परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी आई थी। इस गड़बड़ी के कारण हजारों छात्र परेशान हुए थे।



उस दिन परीक्षा केंद्र पर 73 हजार 106 उम्मीदवार मौजूद थे। इन सभी छात्रों ने अपना बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन भी पूरा कर लिया था। लेकिन कंप्यूटर सिस्टम में खराबी आने के कारण परीक्षा सुचारू रूप से नहीं चली।



गड़बड़ी के बाद जब दोबारा परीक्षा शुरू हुई तो कुछ छात्र वापस चले गए। उस समय केवल 69 हजार 341 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हो पाए थे। बचे हुए 3,765 छात्रों की मदद के लिए एनटीए ने यह कदम उठाया है।



एनटीए ने बनाया विशेष हेल्पडेस्क

एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय कई बार छात्रों को तकनीकी दिक्कतें आती हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए एनटीए ने एक हेल्पडेस्क टीम बनाई है। छात्र किसी भी समस्या के लिए सीधे फोन पर बात कर सकते हैं।



इसके लिए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 जारी किया गया है। अगर फोन पर बात न हो पाए तो आप ईमेल भी भेज सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक ईमेल आईडी cuet-ug@nta.ac.in पर संदेश भेजना होगा।



एडमिट कार्ड डाउनलोड करने तरीका

  • सबसे पहले एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे "CUET UG Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया लॉगिन पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • यहाँ अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड ध्यान से भरें।
  • सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे अच्छी तरह चेक करके डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

सीयूईटी यूजी परीक्षा का नया पैटर्न

यह परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी। परीक्षा के नए नियमों और पैटर्न को समझना आपके लिए बहुत जरूरी है:



  • विषयों की सीमा: प्रत्येक उम्मीदवार को अधिकतम 5 विषयों में शामिल होने की अनुमति है।
  • समय सीमा: हर एक टेस्ट पेपर को हल करने के लिए 60 मिनट मिलेंगे।
  • प्रश्नों की संख्या: परीक्षा में कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • मार्किंग स्कीम: प्रत्येक सही उत्तर देने पर आपको पूरे 5 अंक मिलेंगे।
  • नेगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर देने पर 1 अंक काट लिया जाएगा।

FAQ

  1. सीयूईटी यूजी 6 और 7 जून की परीक्षा किन छात्रों के लिए आयोजित हो रही है?
    यह परीक्षा मुख्य रूप से दो तरह के छात्रों के लिए हो रही है। पहले वे छात्र जिनकी परीक्षा 28 मई को त्योहार के कारण स्थगित हुई थी। दूसरे वे 3,765 छात्र जो 30 मई को पहली शिफ्ट में तकनीकी गड़बड़ी हुई थी।
  2. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए किन चीजों की आवश्यकता होगी?
    उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दो चीजों की जरूरत पड़ेगी। पहला आपका ऑनलाइन एप्लिकेशन नंबर और दूसरा आपका पासवर्ड। इन दोनों विवरणों को आधिकारिक लॉगिन पेज पर दर्ज करके आप अपना प्रवेश पत्र निकाल सकते हैं।
  3. क्या सीयूईटी यूजी परीक्षा में गलत उत्तर देने पर अंक काटे जाएंगे?
    जी हां, इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का सख्त नियम लागू किया गया है। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 5 अंक दिए जाएंगे। वहीं, प्रत्येक गलत उत्तर देने पर कुल अंकों में से 1 अंक काट लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...



Indian IT companies में क्यों बढ़ रहा एआई का यूज, बदल रहा है काम का तरीका



Drishti IAS में मिल रहा इंटर्नशिप का मौका, ऐसे करें अप्लाई



कौन हैं आईएएस राधा चौहान, जो खोलेंगी सीबीएसई मार्किंग स्कैम की पोल



Goverment Jobs 2026: एम्स गुवाहाटी में सीनियर रेजिडेंट की सीधी भर्ती, 15 जून लास्ट डेट



Tags:
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
  • एनटीए
  • admit card
  • सीयूईटी यूजी
  • CUET UG EXAM