Drishti IAS में मिल रहा इंटर्नशिप का मौका, ऐसे करें अप्लाई

Kaushiki | Updated:
Share
Drishti IAS Internship 2026
Drishti IAS Internship 2026

भारत के मशहूर कोचिंग संस्थान दृष्टि आईएएस ने साल 2026 के लिए प्रोक्योरमेंट इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। इस प्रोग्राम के तहत कॉलेज के फाइनल ईयर छात्र और नए ग्रेजुएट्स दिल्ली ऑफिस में काम करके कॉर्पोरेट मैनेजमेंट के गुर सीख सकते हैं।

Internship 2026: कॉर्पोरेट की दुनिया में अपना करियर बनाने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत के सबसे बड़े और प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान Drishti IAS ने भर्ती निकाली है। उन्होंने साल 2026 के लिए अपना नया इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू कर दिया है।

यह कोई सामान्य पढ़ाई का कोर्स या केवल कोचिंग का गाइडेंस प्रोग्राम नहीं है। यह पूरी तरह से एक प्रैक्टिकल कॉर्पोरेट ट्रेनिंग प्रोग्राम होने वाला है। इसमें युवाओं को दफ्तर के रोजमर्रा के कामकाज को करीब से सीखने का मौका मिलेगा।

इस योजना के तहत चुने गए उम्मीदवार सीधे मुख्य प्रशासनिक विभाग के साथ काम करेंगे। वे कंपनी के प्रोक्योरमेंट और ऑपरेशन्स डिवीजन का हिस्सा बनकर अनुभव हासिल करेंगे। इससे उनका पूरा रेज्यूमे काफी मजबूत हो जाएगा।

Drishti IAS में इंटर्नशिप

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के नियम और शर्तें बहुत ही आसान रखी गई हैं। देश का कोई भी इच्छुक छात्र इस सुनहरे मौके का फायदा उठा सकता है। आवेदन करने की क्वालीफाई को काफी खुला रखा गया है।

अगर आप कॉलेज के आखिरी साल में पढ़ रहे हैं तो आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जिन युवाओं ने अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर ली है वे भी योग्य हैं। इसमें कॉलेज की स्ट्रीम की कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।

चाहे आपने BA, BCom, BSc, BBA या फिर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हो। आप सभी इस इंटर्नशिप (Drishti IAS Dr. Vikas Divyakirti) के लिए पूरी तरह से योग्य माने जाएंगे। इसके लिए पहले से किसी वर्क एक्सपीरियंस की भी जरूरत नहीं है।

इंटर्न को क्या काम करना होगा

इस इंटर्नशिप के दौरान चुने गए युवाओं को अधिकारियों के साथ काम करना होगा। यहां काम करने से युवाओं में कई तरह के नए बिजनेस स्किल्स डेवलप होंगे। उन्हें दफ्तर में कई जरूरी जिम्मेदारियां निभानी होंगी।

इंटर्न को मेनली सामान की खरीद और उससे जुड़े रिकॉर्ड रखने होंगे। उन्हें फाइलों को सही तरीके से संभालना और डिजिटल डेटा तैयार करना होगा। वे बाहरी सप्लायर्स और वेंडर्स के साथ भी सीधा संपर्क रखेंगे।

इसके अलावा अलग-अलग वेंडर्स से कोटेशन लेकर उनकी आपस में तुलना करनी होगी। इस डेटा को कंप्यूटर पर स्प्रेडशीट में बहुत ध्यान से दर्ज करना होगा। अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल बैठाना भी उनका मुख्य काम होगा।

जरूरी क्वॉलिफिकेशन्स

इस ऑनलाइन आवेदन के लिए किसी बड़ी डिग्री या डिप्लोमा की जरूरत नहीं है। हालांकि चयन प्रक्रिया के टाइम संस्थान कुछ बेसिक एबिलिटीज पर जरूर ध्यान देता है।

आपके पास कुछ जरूरी कंप्यूटर स्किल्स होने चाहिए। उम्मीदवार को माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल का बुनियादी ज्ञान होना बहुत जरूरी माना गया है। आपको कंप्यूटर पर डेटा एंट्री और कॉलम्स का मैनेजमेंट करना आना चाहिए।

इसके साथ ही आपकी बातचीत करने की कला भी बहुत अच्छी होनी चाहिए। दूसरों से बातचीत और ईमेल भेजने में आपकी भाषा साफ और मजबूत हो। सामान की सटीक ट्रैकिंग के लिए बारीक बातों पर ध्यान देना भी जरूरी है। नई चीजें सीखने और काम करने की लगन होना सबसे जरूरी है।

Drishti IAS के साथ काम करने के फायदे

शिक्षा के फील्ड विजन आईएएस एक बहुत बड़ा और विश्वसनीय नाम है। इसके दिल्ली स्थित करोल बाग ऑफिस में काम करना एक बड़ा अनुभव होगा।

यहां का माहौल युवाओं को बहुत कुछ सिखाएगा। ये ऑफिस दिल्ली के एक मेजर कॉर्पोरेट और एजुकेशनल हब में स्थित है। भविष्य में बड़ी कंपनियों में नौकरी पाना आपके लिए बहुत आसान हो जाएगा।

यहां से मिलने वाला ट्रांसफर करने योग्य हुनर आपको आगे बहुत मदद करेगा। आप किसी भी प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट या सप्लाई चेन में जा सकते हैं। नए युवाओं के लिए यह अपने करियर की शुरुआत करने का सबसे बेहतरीन मौका है।

Drishti IAS क्या है

दृष्टि आईएएस (Drishti IAS) भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध और भरोसेमंद कोचिंग संस्थान है। इसकी स्थापना साल 1999 में डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति सर ने की थी। ये संस्थान मेनली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा (IAS/IPS) की तैयारी करवाता है।

ये संस्थान हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में बेहतरीन शिक्षा, सटीक स्टडी मैटेरियल और टेस्ट सीरीज के लिए जाना जाता है। दृष्टि आईएएस अपने यूट्यूब चैनल और मैगजीन के जरिए भी लाखों दूर-दराज के छात्रों को फ्री और क्वालिटी एजुकेशन पहुंचाने का काम कर रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

Career tips: अपने इंटरेस्ट के मुताबिक चुनना है सही स्ट्रीम, तो इन पैरामीटर्स को जरूर करें ट्राई

Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस

Career in Freelancer: अगर फ्रीलांसिंग में बनाना चाहते हैं करियर, तो ऐसे करें इसकी शुरुआत

New Career Options: ये हैं नए जमाने के 10 नए कोर्स, जो कर सकते हैं आपकी जेब की कड़की दूर

Tags:
  • internship
  • इंटर्नशिप
  • Drishti IAS
  • Drishti IAS Dr. Vikas Divyakirti
  • इंटर्नशिप प्रोग्राम
  • Internship 2026
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी

By Sandeep Kumar

12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By Ramanand Tiwari

नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान

By Umeshwari Baghel

17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच