DAIS : अंबानी के आलीशान स्कूल की कितनी है फीस, भारत के महंगे स्कूलों में होती है गिनती

Dolly patil | Jul 20, 2024, 15:14 IST
Share
rthd
rthd

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS) भारत के सबसे प्रतिष्ठित और महंगे स्कूलों में से एक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की फीस क्या होगी। अगर आप इसके बारें में नहीं जानते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं।

मुंबई में स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल ( DAIS ) को नीता अंबानी ने साल 2003 में स्थापित किया था। इसी के साथ ये स्कूल शिक्षा और बच्चों के विकास के लिए जाना जाता है।

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी यानी ईशा अंबानी इस स्कूल की वाइस चेयरपर्सन हैं। DAIS अपने छात्रों को 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है। इस स्कूल का नाम भारत के प्रतिष्ठित दिग्गज उद्योगपति और मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी के नाम पर रखा गया है।

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल

आपको बता दें कि धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल किंडरगार्टन से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों को IGCSE, ICSE और IBDP प्रोग्राम की मदद से शानदार शिक्षा प्रदान करता है।

muy
muy

इसी के साथ यह स्कूल शिक्षा से बढ़कर बच्चों के संपूर्ण विकास और उन्हें अच्छा इंसान और परिपक्व नागरिक बनाने पर केंद्रित है। वहीं, अगर हम अब बात करें कि आखिर इस स्कूल की फीस कितनी होती है तो ये सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

कितनी है फीस

आपको बता दें किधीरूभाई अंबानी स्कूल की फीस 2024 शैक्षणिक वर्ष में किंडरगार्टन के लिए ₹1,400,000 से लेकर 12वीं कक्षा के लिए ₹2,000,000 तक रही है। हालांकि इस फीस में किताबें, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म और परिवहन जैसी ज़रूरी चीजें भी शामिल हैं।

इसी के साथ ये स्कूल जरूरतमंद बच्चों को स्कॉलरशिप और आर्थिक मदद भी देता है। आइए अब आपको बताते हैं ये स्कूल अलग- अलग क्लासेस से कितनी फीस लेता है।

सालाना फीस

  • LKG से 7वीं कक्षा तक
  • 1,70,000
  • 8वीं से 10वीं कक्षा तक
  • 5,90,000
  • 11वीं और 12वीं कक्षा की फीस
  • 9,65,000

अंबानी स्कूल के कामयाब स्टूडेंट्स

DAIS के कई छात्र दुनिया में अपना नाम रौशन कर चुके हैं। इनमे से कुछ प्रसिद्ध नाम हैं - आकाश अंबानी और श्लोका मेहता अंबानी हैं। आपको बता दें कि यहां से कई सेलेब्रिटीज के बच्चों जैसे भी पढ़ें है।

जैसे खुशी कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, सुहाना खान, आर्यन खान, सारा तेंदुलकर, अर्जुन तेंदुलकर, अनन्या पांडे ने भी पढ़ाई की है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • मुकेश और नीता अंबानी
  • धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल
  • Dhirubhai Ambani International School
  • धीरूभाई अंबानी स्कूल की फीस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा