अब IIT में बिना JEE के मिलेगा एडमिशन, ये 5 कॉलेज दे रहे स्टूडेंट्स को धांसू मौका

Kaushiki | Jun 23, 2025, 14:42 IST
Share
direct-admission-iits-without-jee
direct-admission-iits-without-jee

IIT में एडमिशन अब केवल JEE के जरिए नहीं, बल्कि ओलंपियाड, खेल और कला के क्षेत्र में एक्सीलेंस के आधार पर भी मिलेगा। पढ़ें कैसे पांच प्रमुख IITs आपको सीधे एडमिशन का मौका दे रहे हैं।

हर साल लाखों छात्र IIT में प्रवेश के लिए JEE की कठिन परीक्षा में बैठते हैं। यह परीक्षा इतनी कॉम्पिटेटिव होती है कि कई छात्रों का सपना अधूरा रह जाता है। तो ऐसे में अब भारत के कुछ ऐसे मेजर IIT इंस्टीटूशन्स ने एक नई पहल शुरू की है। इसमें यह डिसिशन लिया गया है कि वे ओलंपियाड, खेल और कला के फील्ड में एक्सीलेंस के आधार पर डायरेक्ट एडमिशन देंगे।

इसका मतलब है कि अगर आप इन फील्ड्स में एक्सीलेंस हैं, तो आपको IIT में एडमिशन मिल सकता है, बिना JEE के। यह कदम छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।

🏫 5 IITs जो दे रहे हैं डायरेक्ट एडमिशन

देश के पांच IITs ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से डायरेक्ट एडमिशन के नए रास्ते खोले हैं। इनमें IIT Madras, IIT Kanpur, IIT Gandhinagar, IIT Bombay और IIT Indore शामिल हैं। आइए जानें इन इंस्टीटूशन्स की क्या-क्या पढ़ाई होगी।

ये खबर भी पढ़ें...IIT Kharagpur Summer Internship छात्रों को देगा AI और मशीन लर्निंग में काम करने का मौका

🧑‍🏫 IIT Madras ने खोले 3 नए चैनल

IIT Madras ने तीन चैनल्स के माध्यम से डायरेक्ट एडमिशन देने का फैसला लिया है:

  • स्पोर्ट्स एक्सीलेंस एडमिशन (SEA):
    छात्रों को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता के आधार पर एडमिशन मिलेगा। इसके लिए IIT Indore को भी चुना जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए यहां विजिट करें। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट ugadmissions.iitm.ac.in/sea पर जाकर आप सभी डिटेल्स पता कर सकते हैं।
  • फाइन आर्ट्स और कल्चर एक्सीलेंस (FACE):
    सिर्फ IIT Madras के यूजी प्रोग्राम्स के लिए, जहां कला और संस्कृति में उत्कृष्टता को मान्यता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए यहां विजिट करें। ज्यादा डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट ugadmissions.iitm.ac.in/face पर विजिट कर सकते हैं।
  • साइंस ओलंपियाड एक्सीलेंस (SCOPE):
    साइंस ओलंपियाड में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को डायरेक्ट एडमिशन मिलेगा। इसके बारे में अधिक जानकारी ऑफिसियल वेबसाइट ugadmissions.iitm.ac.in/scope पर मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें...IIT Kharagpur Vacancy इन युवाओं को दे रही प्रोफेशनल जॉब का मौका, आप भी करें आवेदन

🧑‍🏫 IIT Kanpur में एडमिशन

  • IIT Kanpur ने ओलंपियाड चैनल के माध्यम से एडमिशन देने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत, जो छात्र विभिन्न ओलंपियाड्स में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, उन्हें IIT Kanpur में प्रवेश पाने का मौका मिलेगा।
  • इस चैनल के तहत आवेदन करने वाले छात्रों को एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट पास करना होगा। यह टेस्ट छात्र की साइंटिफिक और मैथमेटिकल एबिलिटी का इवैल्यूएशन करता है।
  • इस प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी और आवेदन के लिए लिंक IIT Kanpur की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
क्यों देखें:
अगर आपने ओलंपियाड में अच्छा प्रदर्शन किया है और चाहते हैं कि आप अपनी मेहनत का फल IIT में प्रवेश के रूप में पाएं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है। ओलंपियाड चैनल के तहत एडमिशन के लिए IIT Kanpur कंप्यूटर आधारित टेस्ट आयोजित करेगा।

🧑‍🏫IIT Gandhinagar में एडमिशन

  • IIT Gandhinagar भी ओलंपियाड चैनल के जरिए छात्रों को एडमिशन देने का निर्णय लिया है। यहां पर ओलंपियाड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को यूजी (अंडरग्रेजुएट) कोर्स में प्रवेश मिलेगा।
  • यह कदम उन छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा जो ओलंपियाड में अपनी क्षमता साबित करने के बाद IIT Gandhinagar में पढ़ाई करना चाहते हैं।
  • इस बारे में अधिक जानकारी के लिए छात्रों को IIT Gandhinagar की वेबसाइट पर जाना होगा।
क्यों देखें:
IIT Gandhinagar का ओलंपियाड एडमिशन चैनल छात्रों को विज्ञान और गणित में उनके यूनिक परफॉरमेंस को मान्यता देने का मौका देता है।

यह संस्थान एक बेहतरीन एजुकेशनल एनवायरनमेंट और रिसर्च फैसिलिटीज देगा। IIT Gandhinagar ओलंपियाड के माध्यम से छात्रों को यूजी कोर्सेस में एडमिशन देगा।

ये खबर भी पढ़ें...Bhopal IIIT Mtech Course के लिए आवेदन हुए शुरु, इतनी सीटों पर होंगे एडमिशन, ये है प्रोसेस

🧑‍🏫 IIT Bombay में एडमिशन

  • IIT Bombay में भारतीय राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड (INMO) के माध्यम से बीएस (मैथ्स) प्रोग्राम में डायरेक्ट एडमिशन दिया जाएगा।
  • यह प्रोग्राम उन छात्रों के लिए है, जिन्होंने गणित में एक्सीलेंस अचीव की है और जिन्होंने भारतीय गणित ओलंपियाड में अच्छा प्रदर्शन किया है।
  • इस एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी IIT Bombay की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से छात्र आवेदन कर सकते हैं।
क्यों देखें:
यदि आप गणित के क्षेत्र में एक्सीलेंस के साथ IIT Bombay में अध्ययन करना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया आपके लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है। IIT Bombay भारतीय राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड (INMO) के माध्यम से बीएस (मैथ्स) प्रोग्राम में एडमिशन देगा।

🧑‍🏫 IIT Indore में एडमिशन

  • IIT Indore ने भी स्पोर्ट्स एक्सीलेंस एडमिशन (SEA) के तहत छात्रों को डायरेक्ट एडमिशन देने का निर्णय लिया है। इस चैनल के तहत छात्र अपनी खेल एक्टिविटीज में एक्सीलेंस के आधार पर IIT Indore में प्रवेश पा सकते हैं।
  • इसके लिए छात्रों को आवेदन प्रक्रिया IIT Indore की वेबसाइट से लेनी होगी।
क्यों देखें:
यदि आप एक एथलीट हैं और खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, तो IIT Indore में प्रवेश पाने का यह एक बेहतरीन तरीका हो सकता है। IIT Indore स्पोर्ट्स एक्सीलेंस एडमिशन (SEA) चैनल के तहत यूजी कोर्स में दाखिला देगा।

आवेदन के लिए एलिजिबिलिटी

  • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।
  • आयु सीमा: JEE (Advanced) के समान ही ऐज लिमिट है।
  • पिछले सालों का रिकॉर्ड: उम्मीदवार को पिछले वर्षों में किसी IIT में प्रवेश नहीं मिलना चाहिए।
thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

एजुकेशन न्यूज | एजुकेशन न्यूज अपडेट | College Admission

Tags:
  • IIT Bombay
  • एजुकेशन न्यूज
  • IIT Indore
  • JEE
  • iit kanpur
  • IIT
  • एजुकेशन न्यूज अपडेट
  • College Admission
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि