बिना फीस और फ्री फ्लाइट के साथ जापान में पढ़ाई का मौका, जानें पूरी जानकारी

Kaushiki | Feb 13, 2025, 17:14 IST
japan free
बिना फीस और बिना फ्लाइट टिकट खर्च के जापान में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका! लेकिन स्कॉलरशिप पाने के लिए किन खास शर्तों को पूरा करना होगा। जानें वो शर्तें...

भारतीय छात्रों के लिए जापान में बिना ट्यूशन फीस और फ्लाइट टिकट खर्च के पढ़ाई करने का सुनहरा मौका आया है। जापान सरकार ने MEXT (Ministry of Education, Culture, Sports, Science and Technology) स्कॉलरशिप 2025 की घोषणा की है, जिससे चुने गए छात्रों को हर महीने 1 लाख 17हजार यानि (लगभग 63 हजार 600 रुपए) स्टाइपेंड मिलेगा।



ये स्कॉलरशिप अंडरग्रेजुएट छात्रों के लिए है, जो जापानी भाषा और संस्कृति की पढ़ाई कर चुके हैं। इस स्कॉलरशिप के तहत ट्यूशन फीस और हवाई यात्रा का पूरा खर्च जापान सरकार उठाएगी। इच्छुक छात्र जापान की किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में एंट्री लेकर इस मौके का लाभ उठा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।



ये खबर भी पढें...

MEXT स्कॉलरशिप के एम

किन छात्रों को मिलेगा स्कॉलरशिप का लाभ

बता दें कि, इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की जन्मतिथि 2 अप्रैल, 1995 और 1 अप्रैल, 2007 के बीच होनी चाहिए। केवल अंडरग्रेजुएट कोर्स करने के इच्छुक छात्र ही इस स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबल होंगे। साथ ही, आवेदन करने वाले छात्रों को कम से कम एक साल तक जापानी भाषा और संस्कृति की पढ़ाई करनी चाहिए। उन्हें जापान की किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए चयनित होना चाहिए। इस साल कुल 9 छात्रों को ये स्कॉलरशिप मिलेगी, जिसकी शुरुआत अक्टूबर 2025 से होगी।



ये खबर भी पढें...

क्या होगी चयन प्रक्रिया

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया अलग-अलग यूनिवर्सिटी के मुताबिक हो सकती है। चयन प्रक्रिया में तीन मेन स्टेज में होंगे:



  • डॉक्यूमेंट स्क्रीनिंग – आवेदन पत्र और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट की छान-बीन होगी।
  • लिखित परीक्षा – ये परीक्षा फरवरी 2025 में आयोजित होगी।
  • इंटरव्यू राउंड – लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

ये खबर भी पढें..

स्कॉलरशिप क्यों है खास

  • कोई ट्यूशन फीस नहीं देनी होगी।
  • जापान सरकार हर महीने स्टाइपेंड देगी।
  • छात्रों को फ्लाइट टिकट मुफ्त मिलेगी।
  • जापान में पढ़ाई के साथ वहां की संस्कृति को समझने का बेहतरीन मौका।

ये खबर भी पढें..

FAQ

  1. MEXT स्कॉलरशिप क्या है और यह किसके लिए है?
    यह जापान सरकार द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप है, जो भारतीय छात्रों को बिना फीस और फ्लाइट खर्च के जापान में पढ़ाई करने का मौका देती है।
  2. इस स्कॉलरशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
    जिन छात्रों की जन्मतिथि 2 अप्रैल, 1995 से 1 अप्रैल, 2007 के बीच है और जिन्होंने जापानी भाषा व संस्कृति की पढ़ाई की है, वे आवेदन कर सकते हैं।
  3. क्या इस स्कॉलरशिप में ट्यूशन फीस और फ्लाइट का खर्च शामिल है?
    हां, इस स्कॉलरशिप के तहत ट्यूशन फीस और दोनों तरफ का फ्लाइट टिकट जापान सरकार द्वारा कवर किया जाएगा।
  4. MEXT स्कॉलरशिप के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
    चयन प्रक्रिया में दस्तावेज स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है।
  5. स्कॉलरशिप पाने के बाद पढ़ाई कब शुरू होगी?
    स्कॉलरशिप के तहत पढ़ाई अक्टूबर 2025 से शुरू होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • जापान
  • scholarship
  • स्कॉलरशिप
  • एजुकेशन न्यूज
  • latest news
  • education
  • Japan
  • MEXT Scholarship