MP में सरकारी नौकरी: दीनदयाल योजना के तहत 500 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल्स

author-image
एडिट
New Update
MP में सरकारी नौकरी: दीनदयाल योजना के तहत 500 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल्स

बेरोजगारों के लिए फिर से एक नया मौका है। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना- राज्य शहरी आजीविका मिशन के तहत भर्ती निकाली है। संविदा आधार पर नौकरी में तकनीकी विशेषज्ञ (सिटी मिशन मैनेजर) के 69 और सामुदायिक संगठक (कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर) के 460 पद हैं। इन पदों के लिए अप्लाई करने की आखिरी डेट 27 अक्टूबर है।

क्या चाहिए योग्यता?

तकनीकी विशेषज्ञ (सिटी मिशन मैनेजर) के लिए मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) या मास्टर ऑफ आर्ट्स अर्थशास्त्र या फिर समाजशास्त्र अथवा मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन। इन तीनों में से किसी एक के साथ यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर में DCA/PGDCA होना जरूरी है। सामुदायिक संगठक पद के लिए किसी भी शासकीय मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन एवं कंप्यूटर में DCA/PGDCA होना अनिवार्य है।

ऑफिशियल वेबसाइट और उम्र सीमा

तकनीकी विशेषज्ञ (सिटी मिशन मैनेजर) पोस्ट के लिए कम से कम उम्र 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 35 उम्र होनी चाहिए। सामुदायिक संगठक (कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर) के पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। रिजर्वड कैटेगरी/ महिला आवेदकों को 5 साल की छूट रहेगी। दिव्यांगों को भी 5 वर्ष की छूट मिलेगी। 1 जनवरी 2021 से आयु की गणना की जाएगी। दोनों ही पोस्ट पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर 2021 है। ऑफिशियल वेबसाइट www.mponline.gov.in  पर सारी जानकारी मिलेगी।

एग्जाम सेंटर

तकनीकी विशेषज्ञ (सिटी मिशन मैनेजर) के लिए 30 हजार और सामुदायिक संगठक (कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर) पद के लिए 12 हजार मासिक वेतन दिया जाएगा। दोनों पदों के लिए एग्जाम भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर व सतना में होगा।

government job The Sootr dindayal yajana 500 vacancy city mission manager full deatail
Advertisment