आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

Dolly patil | Updated:
Share
card
card

आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा अगस्त में होगी। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिए गए हैं। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आईबीपीएस ( Institute of Banking Personnel Selection ) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट ( मल्टीपर्पज ) प्रीलिम्स परीक्षा के लिए हाल ही में एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

जो भी उम्मीदवारों ने आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वह इसकी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in से आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा

जानकारी के मुताबिक आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती परीक्षा अगस्त में होने वाली है ( IBPS RRB Clerk Exam 2024 )। आपको किस दिन परीक्षा देनी है, इसकी जानकारी एडमिट कार्ड से ही मिलेगी। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती परीक्षा में एडमिट कार्ड के बिना शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • अब आरआरबी क्लर्क (ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट) प्रीलिम्स एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  • वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल्स भरें।
  • डिटेल सबमिट करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
  • आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड के साथ एक इंफॉर्मेशन बुक भी जारी की गई है। इसमें परीक्षा से संबंधित जरूरी गाइडलाइन शेयर की गई है।

कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 45 मिनट का समय दिया जाएगा। यह परीक्षा कुल 80 अंकों की होती है। इस पेपर में 80 सवाल पूछे जाएंगे। इन्हें 2 सेक्शन में बांटा जाएगा।

पहले सेक्शन में रीजनिंग के 40 अंकों के 40 सवाल पूछे जाएंगे। दूसरे सेक्शन में न्यूमेरिकल एबिलिटी के 40 अंकों के 40 सवाल रहेंगे। आपको बता दें कि पहले सेक्शन के लिए कैंडिडेट को 25 मिनट और दूसरे सेक्शन के लिए 20 मिनट दिए जाएंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Institute of Banking Personnel Selection
  • IBPS RRB Clerk admit card
  • आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती
चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई

By Sandeep Kumar

चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई
एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक

By Sumit Kumar

एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक
AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज

By Umeshwari Baghel

AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब

By Sandeep Kumar

शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत

By Ashish Bhardwaj

30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित

By Sumit Kumar

Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत