एकता कपूर की कंपनी में काम करने का मिल रहा मौका, Balaji Telefilms Internship में करें अप्लाई
Balaji Telefilms Internship: क्या आप भी मीडिया और एंटरटेनमेंट की दुनिया में जाना चाहते हैं? एकता कपूर की कंपनी Balaji Telefilms Limited एक शानदार मौका लेकर आई है।
कंपनी ने साल 2026 के लिए अपनी नई इंटर्नशिप प्रोग्राम का ऐलान किया है। ये इंटर्नशिप उन स्टूडेंट्स के लिए है जो डिजिटल मार्केटिंग में रुचि रखते हैं।
अगर आप सोशल मीडिया के उस्ताद हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट है। यहां आपको इंडस्ट्री के बड़े दिग्गजों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 मई 2026 है।
इंटर्नशिप के बारें में
ये Balaji Telefilms Limited इंटर्नशिप 3 महीने की एक फुल-टाइम इन-ऑफिस इंटर्नशिप होने वाली है। आपको बालाजी टेलीफिल्म्स के मुंबई स्थित ऑफिस में काम करना होगा।
कंपनी हर महीने 75 सौ से 10 हजार रुपए तक का स्टाइपेंड देगी। काम पूरा होने पर आपको एक वैल्युएबल सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। यह सर्टिफिकेट आपके रिज्यूमे को बहुत मजबूत बना देगा।
क्या होगी आपकी जिम्मेदारी
चुने गए इंटर्न्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट मैनेज करना होगा। आपको YouTube कंटेंट मैनेजमेंट की बारीकियों को करीब से समझना होगा। हर दिन नए कंटेंट को शेड्यूल और पब्लिश करने में मदद करनी होगी।
आपको डिजाइन और कंटेंट टीम के साथ मिलकर तालमेल बिठाना होगा। ट्रेंड्स को ट्रैक करना और परफॉर्मेंस रिपोर्ट बनाना आपका मेन काम होगा। ऑडियंस एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए नए-नए क्रिएटिव आइडियाज भी देने होंगे।
कौन कर सकता है अप्लाई
- ये इंटर्नशिप कॉलेज स्टूडेंट्स और फ्रेशर्स के लिए पूरी तरह ओपन है।
- अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं, तो आपको प्राथमिकता दी जा सकती है।
- आपको सोशल मीडिया मार्केटिंग की बेसिक समझ होना बहुत जरूरी है।
- एनालिटिक्स जैसे रीच और एंगेजमेंट को समझना आपके लिए फायदेमंद होगा।
- आपकी इंग्लिश और हिंदी कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी होनी चाहिए।
- ट्रेंडिंग टॉपिक्स और वायरल कंटेंट पर आपकी पैनी नजर होनी चाहिए।
सलेक्शन के लिए जरूरी टिप्स
इस इंटर्नशिप स्कीम के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 मई 2026 है। सीटें बहुत कम हैं और मुकाबला काफी ज्यादा रहने वाला है। इसलिए आप जितनी जल्दी हो सके अप्लाई करें।
अप्लाई करते समय अपना एक मजबूत रिज्यूमे जरूर तैयार रखें। अपने पिछले किसी भी सोशल मीडिया प्रोजेक्ट का लिंक जरूर शेयर करें। कंपनी आपके काम के पोर्टफोलियो को देखकर ही आपका चुनाव करेगी।
- Official Balaji Telefilms Internship 2026 – https://internshala.com/internship/detail/
- Apply Link for Balaji Telefilms Internship 2026 – https://internshala.com/internship/
ये खबरें भी पढ़ें...
NHAI Summer Internship: सरकारी प्रोजेक्ट्स पर काम करने का चांस, 20 हजार स्टाइपेंड
बिना किसी फीस के DRDO Internship 2026 में रिसर्च का मौका, आज ही करें अप्लाई
इंटर्नशिप में काम के साथ होगी कमाई, करना होगा PM Internship Yojna में आवेदन
Internship Importance: जॉब से पहले चाहिए प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस, तो इंटर्नशिप करना है जरूरी