क्या आप बनना चाहते हैं अगले टेक लीडर, तो Microsoft Internship 2026 में करें अप्लाई

Kaushiki | Mar 10, 2026, 11:37 IST
Microsoft Internship 2026
Microsoft Internship 2026 के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इसमें डेटा सेंटर और क्लाउड इंजीनियरिंग जैसे रोल के लिए शानदार स्टाइपेंड और मेंटरशिप मिलेगी। अभी अप्लाई करें!

Microsoft Internship 2026: अगर आप एक स्टूडेंट हैं और टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहते हैं, तो Microsoft Internship 2026 आपके लिए किसी सपने से कम नहीं है। माइक्रोसॉफ्ट हर साल भारत के होनहार छात्रों को अपने साथ काम करने का मौका देती है।



इस बार कंपनी Data Center Technician Intern के पदों पर भर्ती कर रही है। ये इंटर्नशिप आपको क्लाउड कंप्यूटिंग की असली दुनिया से भी रूबरू कराएगी।



क्या है माइक्रोसॉफ्ट की ये इंटर्नशिप

माइक्रोसॉफ्ट की इस इंटर्नशिप का मेन फोकस Cloud Operations & Innovation (CO+I) विभाग पर है। ये टीम Azure, Office 365 और Xbox जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स को संभालती है।



  • कंपनी का नाम: माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft)
  • रोल: डेटा सेंटर टेक्नीशियन इंटर्न (Data Center Technician Intern)
  • स्टाइपेंड: 50 हजार रुपए से एक लाख प्रति माह
  • आवेदन की स्थिति: अभी शुरू है

कौन कर सकता है आवेदन

माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्न बनने के लिए आपको कुछ बेसिक पैरामीटर्स को पूरा करना होगा। कंपनी ऐसे छात्रों की तलाश में है जो नई चीजें सीखने के लिए एक्ससिटेड हों।



  • आपकी एज कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
  • आपके पास हाई स्कूल डिप्लोमा या उसके समकक्ष तकनीकी डिग्री होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर हार्डवेयर और उसके कंपोनेंट्स की बेसिक समझ जरूरी है।
  • आप प्रजेंट में किसी तकनीकी कोर्स या डिग्री की पढ़ाई कर रहे हों।
  • अंग्रेजी बोलने और लिखने में आप सहज होने चाहिए।

इंटर्नशिप में आपको क्या काम करना होगा

एक इंटर्न के तौर पर आपका रोल काफी जिम्मेदारी वाला हो सकता है। जैसे-



  • डेटा सेंटर के फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को सेटअप करने में मदद करना।
  • सर्वर, हार्ड ड्राइव (SSD) और केबलिंग की समस्याओं को ठीक करना।
  • आईटी इक्विपमेंट लिस्ट को मैनेज करना।
  • माइक्रोसॉफ्ट के ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के अनुसार डेटा सिक्योरिटी बनाए रखना।

कुछ अन्य बड़े फायदे

माइक्रोसॉफ्ट अपने इंटर्न को सिर्फ काम ही नहीं सिखाती, बल्कि उनका पूरा ख्याल भी रखती है। हालांकि ऑफिशियली अभी स्टाइपेंड का खुलासा नहीं किया गया है।



  • रहने और खाने के खर्चों के साथ एक अच्छी सैलरी।
  • आपको माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से फ्री ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट्स मिल सकते हैं।
  • दुनिया के बेहतरीन इंजीनियरों से सीधे सीखने का मौका।
  • अगर आपका प्रदर्शन अच्छा रहा, तो आपको फुल-टाइम जॉब ऑफर (PPO) भी मिल सकता है।

आवेदन कैसे करें

  • आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है।
  • सबसे पहले Microsoft Careers की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • University Graduate या Intern सेक्शन में जाकर लोकेशन सर्च करें।
  • Data Center Technician Intern के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना अपडेटेड रिज्यूमे अपलोड करें और मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद अपने ईमेल को चेक करते रहें।

ये खबरें भी पढ़ें...



अब एक ही परीक्षा से मिलेंगे कई विभागों में नौकरी के मौके, छत्तीसगढ़ में बनेगा कर्मचारी चयन मंडल



इंटर्नशिप में काम के साथ होगी कमाई, करना होगा PM Internship Yojna में आवेदन



Internship Importance: जॉब से पहले चाहिए प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस, तो इंटर्नशिप करना है जरूरी



Internship for graduates कॉलेज स्टूडेंट्स को ISRO Internship 2026 दे रहा 21 दिनों की ट्रेनिंग का मौका



Tags:
  • Microsoft
  • internship
  • इंटर्नशिप
  • Internship for graduates
  • Internship 2026