JEE Advance रिजल्ट जारी: IIT दिल्ली जोन के मृदुल अग्रवाल टॉपर, लड़कियों में काव्या चोपड़ा ने किया टॉप

author-image
एडिट
New Update
JEE Advance रिजल्ट जारी: IIT दिल्ली जोन के मृदुल अग्रवाल टॉपर, लड़कियों में काव्या चोपड़ा ने किया टॉप

जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस (JEE Advanced 2021) का रिजल्ट आज, 15 अक्टूबर को घोषित कर दिया गया है। साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई। आईआईटी (IIT) दिल्ली के मृदुल अग्रवाल ने इस परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने 360 में से 348 यानी 96.66 % के साथ टॉप किया। साल 2011 के बाद जेईई एडवांस एग्जाम में किसी छात्र द्वारा बनाया गया सार्वधिक स्कोर है।

लड़कियों में काव्या चोपड़ा ने किया टॉप

लड़कियों में IIT दिल्ली की काव्या चोपड़ा ने टॉप किया। उन्होंने 360 में 286 नंबर हासिल किए। जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस 2021 के पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में कुल 1,41,699  परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। हालांकि जेईई एडवांस 2021 में कुल 41,862 उम्मीदवार क्वॉलीफाई हुए।

कैसे रिजल्ट चेक करें

1. सबसे पहले ऑफिशियल  वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।

2. इसके बाद हाईलाइट किए गए रिजल्ट के ऑप्शन को क्लिक करें।

3. इसके बाद रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरें।

4. अब आपके स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। आप इसे डाउनलोड करके सेव भी कर सकते हैं या फिर प्रिंट भी कर सकते हैं।

IIT Advance Exam the sotr Released result 2021