/sootr/media/media_files/2025/01/09/H9SAi6cV0AsOSZkZZOWK.jpg)
JNVST Admit Card 2025 Released Photograph: (the sootr)
JNVST Admit Card 2025 Released: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार NVS की आधिकारिक वेबसाइटnavodaya.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा फरवरी के महीने में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में होंगे 5 सेक्शन
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंकhttps://cbseitms.nic.in/2024/nvsix?Aspx के जरिए भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए जेएनवीएसटी चयन परीक्षा 8 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। कक्षा 11वीं की परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 5 सेक्शन होंगे, जिसमें केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। कुल 100 प्रश्नों के लिए 100 अंक निर्धारित हैं। कक्षा 9वीं की परीक्षा इस परीक्षा की अवधि भी ढाई घंटे की होगी।
इसमें गणित, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी से प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रश्न पत्र का स्तर आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। यह परीक्षा केवल उन जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) में आयोजित की जाती है, जहां सीटें खाली हैं। रिक्तियों का विवरण प्रॉस्पेक्टस के अंत में उपलब्ध है।
ऐसे करें डाउनलोड
- NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- खुलने वाले पेज पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाए देगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट अपने पास रखें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक