नए साल में बदलें अपनी लाइफस्टाइल, अपनाएं ये New Year Resolution
New Year Resolution:नया साल 2026 आने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है। अक्सर हम नए साल पर जिम जाने या पैसे बचाने के संकल्प लेते रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अपने मन की शांति के लिए कोई वादा किया है?
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मन अक्सर बेचैनी और गहरी चिंता से भरा रहता है। ऐसे में आर्ट ऑफ लिविंग के फाउंडर गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर कहते हैं कि अशांत मन से कोई सृजन नहीं होता।
जब मन स्थिर नहीं होता तब क्रिएटिविटी और काम में मन लगाना बहुत कठिन है। इसलिए इस साल अपनी मेन्टल हेल्थ को प्रॉयोरिटी देना आपके लिए बहुत जरूरी निर्णय होगा।
स्वस्थ मन ही एक स्वस्थ शरीर और मजबूत इम्युनिटी कैपेसिटी का असली बेस है। आइए जानते हैं कि हम अपने मन को कैसे शांत और प्रसन्न रख सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... मनोज कुमार से धर्मेंद्र तक, वो दिग्गज सितारे जिन्होंने इस साल दुनिया को कहा आखिरी सलाम
मेन्टल पीस और बैलेंस के लिए 7 फार्मूला
आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक (Art of living)श्री श्री रवि शंकर (Spiritual Guru Ravi Shankar) के मुताबिक, मन को ट्रेन करना ही सुखी जीवन की असली कुंजी है:
- ध्यान से पिघलाएं मन की बेचैनी:
जब शरीर और मन में तनाव इकट्ठा होता है, तो ध्यान उसे पूरी तरह पिघला देता है। - कुछ मिनटों का मौन है जरूरी:
रोज कुछ मिनटों का ध्यान आपको पूरे दिन शांत और ऊर्जा से भरपूर रख सकता है। - गहरी नींद से बेहतर है गहरा ध्यान:
सच्चा विश्राम केवल नींद में नहीं मिलता, बल्कि गहरे ध्यान में मन स्थिर हो जाता है।
- तेज बुद्धि के लिए मन का विश्राम:
जब मन शांत होता है, तब हमारी बुद्धि और भी अधिक तीक्ष्ण और सक्रिय हो जाती है। - मौन में ही ईश्वर का वास है:
यह जानना कि ईश्वर सबका ध्यान रख रहे हैं, मौन में रहना ही सच्ची प्रार्थना है। - आत्मा का असली भोजन है ध्यान:
जैसे शरीर को भोजन चाहिए, वैसे ही ध्यान हमारी आत्मा को शक्ति और पोषण देता है। - स्वयं की मूल प्रकृति में लौटें:
ध्यान का उद्देश्य मन को उसकी विशालता और अपनी मूल शांति में वापस लाना है।
प्रेजेंट मोमेंट में जीने का प्रैक्टिस
स्कूलों और कॉलेजों में हमें मन और इमोशंस को हैंडल करना कभी नहीं सिखाया जाता। लेकिन जीवन की चुनौतियों से उभरने के लिए मन का ट्रेनिंग होना बहुत जरूरी है। मन का ट्रेनिंग हमें वह लगाम देता है जिससे हम इंद्रियों को वश में करते हैं।
ध्यान के माध्यम से हम अपनी सीमित पहचान से असीमितता की ओर कदम बढ़ाते हैं। ध्यान का मुख्य उद्देश्य मन को आत्मा की विशालता में वापस विश्राम कराना है। शांत मन नीरस नहीं होता बल्कि यह नई रचनात्मकता और गतिशीलता का स्रोत है।
इंटुशन जगाने के लिए मन का प्रेजेंट मोमेंट (मानसिक स्वास्थ्य)में रहना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। जीवन में संतुलन तभी आता है जब हम भीतर से शांत और पूरी तरह स्थिर हों। 2026 में ध्यान को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर आप अद्भुत बदलाव महसूस करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...World Mental Health Day पर जानें डिजिटल दुनिया कैसे बन रहा हमारी हेल्थ का दुश्मन
कुछ रेजोल्यूशन
New Year 2026 के लिए ये 5 बेस्ट रेसोलुशन दिए गए हैं। इन्हें अपनाकर आप अपनी लाइफ में पॉजिटिव बदलाव ला सकते हैं:
- मेन्टल पीस और डेली मेडिटेशन:
जिम जाने के साथ-साथ इस साल 'मन' की कसरत भी करें। रोज सुबह या शाम कम से कम 10-15 मिनट का ध्यान जरूर करें ताकि तनाव कम हो और मन शांत रहे। - सोशल मीडिया डिटॉक्स:
पूरे दिन फोन से चिपके रहने के बजाय, दिन में कम से कम 1 घंटा 'नो फोन जोन' रखें। सोने से एक घंटा पहले स्क्रीन को बाय-बाय कहें ताकि नींद की क्वालिटी बेहतर हो सके। - प्रेजेंट मोमेंट में जीना:
अक्सर हम पुरानी बातों या भविष्य की चिंता में डूबे रहते हैं। इस साल कोशिश करें कि जो काम आप अभी कर रहे हैं, उस पर 100% फोकस करें और हर छोटे पल का आनंद लें। - हेल्थी ईटिंग और हाइड्रेशन:
बाहर के जंक फूड को कम करें और घर का बना ताजा खाना खाएं। दिन भर में भरपूर पानी पीने का संकल्प लें, क्योंकि एक स्वस्थ शरीर ही शांत मन का आधार है। - कुछ नया सीखना और मौन:
हफ्ते में एक दिन कुछ देर के लिए मौन रहने का अभ्यास करें। साथ ही, अपनी किसी पुरानी हॉबी को समय दें या कोई नई स्किल सीखें जो आपको खुशी दे।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
ये खबर भी पढ़ें...कभी सोचा है- 1 जनवरी वाले New Year से कितना अलग और खास है हिंदुओं का नया साल!