मप्र में हाई स्कूल परीक्षा 5 फरवरी और हायर सेकंडरी 6 फरवरी से......माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया सभी परीक्षाओं का टाइम टेबल

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
मप्र में हाई स्कूल परीक्षा 5 फरवरी और हायर सेकंडरी 6 फरवरी से......माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया सभी परीक्षाओं का टाइम टेबल

BHOPAL.माध्यमिक शिक्षा मंडल ने  हाई स्कूल  एवं हायर सेकंडरी परीक्षा- 2024 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। हाई स्कूल (दसवीं) की परीक्षाएं 5 फरवरी से और हायर सेकंडरी (बारहवीं) की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू होंगी। मंडल प्रशासन ने अगले साल होने वाली परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षाएं  सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक होंगी।




— TheSootr (@TheSootr) August 2, 2023



5 फरवरी से हाई स्कूल की परीक्षा 



मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार 2 अगस्त को एमपी बोर्ड 2024 का टाइम टेबल जारी कर दिया है।  हाई स्कूल की परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होंगी। जिसका पहला पेपर हिंदी 5 फरवरी को है।  हाई स्कूल परीक्षा का दूसरा पेपर 7 फरवरी (उर्दू), तीसरा पेपर 9 फरवरी (संस्कृत) और चौथा पेपर 13 फरवरी (गणित) को होगी।  



हायर सेकेंडरी की परीक्षा 6 फरवरी से



हायर सेकेंडरी का पहला पेपर 6 फरवरी (हिंदी), दूसरा पेपर 8 फरवरी (अंग्रेजी), तीसरा पेपर 10 फरवरी (ड्राइंग एण्ड डिजाइनिंग) और चौथा पेपर 12 फरवरी (फिजिक्स) को होगी।   

 


हायर सेकेंडरी हाई स्कूल परीक्षा टाइम टेबल जारी एमपी बोर्ड 2024 Higher Secondary High school examination time table released MP Board 2024