MP Board Exam Tips : 12वीं के इंग्लिश टॉपर ऐसे लिखते हैं कॉपी, मिल गई सीक्रेट ट्रिक
MP Board Exam Tips : 12वीं बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी एक इम्पोर्टेन्ट सब्जेक्ट होता है, जिसमें अच्छे अंक लाने के लिए सही उत्तर लिखने की कला आनी चाहिए। कई छात्र अच्छे से पढ़ाई करने के बावजूद भी परीक्षा में अच्छे अंक नहीं ला पाते हैं, क्योंकि वे आंसर शीट को सही तरीके से लिख नहीं पाते।
आपको बता दें कि, 12वीं बोर्ड की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू हो चुकी है और कल 28 फरवरी को अंग्रेजी का पेपर है। तो ऐसे में अब आपको अच्छे मार्क्स की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ आसान से टिप्स दे रहे हैं, जो आपकी आंसर शीट को अट्रैक्टिव बनाएगी और आपको अच्छे मार्क्स दिलाने में मदद करेगी।
ये खबर भी पढ़ें...
आंसर-शीट को नीट एंड क्लीन रखें
आपकी लिखावट और आंसर-शीट की साफ-सफाई आपकी प्रेजेंटेशन को अच्छा बनाती है। अगर आपकी लिखावट सुंदर और स्पष्ट होगी तो एग्जामिनर को पढ़ने में आसानी होगी और आपको अच्छे मार्क्स मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। आंसर लिखते समय ज्यादा काट-छांट न करें। गलत उत्तर पर हल्की लाइन खींचें, गहरे निशान न लगाएं। हेडिंग्स और जरूरी टॉपिक्स को अंडरलाइन करें।
प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें
कई बार छात्र जल्दबाजी में प्रश्न का सही अर्थ नहीं समझते और गलत उत्तर लिख देते हैं। इसलिए परीक्षा में उत्तर लिखने से पहले प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और समझें। यदि कोई प्रश्न ऑप्शन में दिया गया है, तो सोच-समझकर सबसे अच्छा ऑप्शन ही चुनें। उत्तर लिखने से पहले उसके मेन पॉइंट्स को सोच लें।
ये खबर भी पढ़ें..
आंसर का स्ट्रक्चर सही रखें
उत्तर को सही क्रम में लिखना बहुत जरूरी है। एक सिस्टेमेटिक आंसर ज्यादा इम्प्रेससिव लगता है।
लघु उत्तर (short answer) – छोटा और सटीक लिखें।
निबंधात्मक उत्तर (essay answer) – इंट्रोडक्शन को डिवाइड कर लें, बॉडी और कन्क्लूजन को अच्छे से लिखें ।
पत्र लेखन (letter writing) – सही फॉर्मेट का पालन करें (According to formal and informal letter)।
गद्यांश (Comprehension) – पहले पैराग्राफ को ध्यान से पढ़ें, फिर उत्तर लिखें।
व्याकरण और स्पेलिंग पर ध्यान दें
अंग्रेजी के पेपर में व्याकरण (Grammar) की गलतियां मार्क्स काटने का कारण बन सकती हैं। इसलिए ध्यान रखें कि स्पेलिंग और व्याकरण सही हो। वाक्य रचना (Sentence Formation) सही होनी चाहिए। मेन शब्दों की स्पेलिंग ठीक से लिखें। Tenses, Articles, Prepositions, और Punctuation को सही तरीके से लिखें।
टाइम मैनेजमेंट करें
समय का सही उपयोग बहुत जरूरी है ताकि आप सभी प्रश्नों के उत्तर लिख सकें। इसके लिए पहले उन प्रश्नों के उत्तर लिखें, जिनमें आप ज्यादा कॉन्फिडेंस महसूस करते हैं। कठिन प्रश्नों पर ज्यादा समय बर्बाद न करें। अंत में 5-10 मिनट आंसर-शीट को जांचने के लिए जरूर रखें।
ये खबर भी पढ़ें..
इम्प्रेससिवे राइटिंग स्टाइल
एग्जामिनर पर अच्छा प्रभाव डालने के लिए इम्प्रेससिवे राइटिंग स्टाइल होने चाहिए। उत्तर में सकारात्मक भाषा का प्रयोग करें। अधिक जटिल वाक्यों के बजाय सरल और स्पष्ट वाक्य लिखें। लंबे उत्तरों को छोटे-छोटे पैराग्राफ में बाटें।
पिक्चर और टेबल का यूज
अगर कोई उत्तर ऐसा है जिसमें तालिका (Table) या चित्र (Diagram) बनाकर समझाया जा सकता है, तो ऐसा करने से आपका उत्तर ज्यादा अच्छा लगेगा। कहानी लिखते समय डायलॉग्स को सीटेड करें। रिपोर्ट या निबंध में जरूरी बिंदुओं को बुलेट पॉइंट्स में लिखें।
आंसर-शीट जमा करने से पहले पूरा पढ़ें
अंतिम 5-10 मिनट जरूर रखें ताकि आप अपने उत्तरों की समीक्षा कर सकें। देखें कि सभी प्रश्नों के उत्तर लिखे गए हैं या नहीं। व्याकरण और स्पेलिंग पर ध्यान दें। यदि कोई उत्तर अधूरा है तो उसे अब्बरेविएशन को पूरा करें।
ये खबर भी पढ़ें..
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक