MP Board 2025 सेकंड मेन एग्जाम टाइम टेबल जारी, असफल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

Kaushiki | May 08, 2025, 12:24 IST
Share
mp boaard supplementry exam2025
mp boaard supplementry exam2025

MPBSE ने 2025 में 10वीं और 12वीं के सेकंड मेन एग्जाम का टाइम टेबल जारी किया है, जो 17 जून से 5 जुलाई तक होंगे। छात्रों को MP ऑनलाइन पोर्टल पर 21 मई तक आवेदन करना होगा।

Madhya Pradesh Board of Secondary Education (MPBSE) ने 2025 में 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए दूसरी मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने पहले मेन परीक्षा में असफलता प्राप्त की या कम अंक प्राप्त किए, उन्हें अब अपनी सफलता के लिए एक और मौका दिया जा रहा है।

कब से शुरू होगी परीक्षा

यह सेकंड मेन एग्जाम छात्रों को अपनी परीक्षा को फिर से सुधारने का अवसर प्रदान करेगा। बता दें कि, इस बार परीक्षा 17 जून 2025 से शुरू होकर 5 जुलाई 2025 तक चलेगी, जो उन छात्रों के लिए है जो अपनी पहली परीक्षा में असफल रहे थे या नंबर सुधारना चाहते हैं। परीक्षा की समय अवधि सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें...MP Board Result आ गया है, अगर नंबर हैं कम तो अपना ले ये ट्रिक, बढ़ सकते हैं परसेंटेज

जरूरी जानकारी

परीक्षा की तारीखें:

10वीं सेकंड एग्जाम: 17 जून से 26 जून 2025 तक
12वीं सेकंड एग्जाम: 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक

आवेदन प्रक्रिया

  • छात्रों को MP ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर 21 मई 2025 तक आवेदन करना होगा।
  • आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद छात्रों को पावती (Acknowledgment)प्राप्त होगी।
  • उन्हें परीक्षा केंद्र के बारे में सूचना दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...MP Board 10th 12th Result: सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 10वीं में और सतना की प्रियल ने 12वीं में किया टाॅप

MP Board Exam
MP Board Exam

परीक्षा के लिए टाइम टेबल

  • 10वीं और 12वीं सेकंड एग्जाम का टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर उपलब्ध है।
  • परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय के अनुसार परीक्षाएं ली जाएंगी।

MP Board Exam 2025 परिणाम

बता दें कि, मध्य प्रदेश बोर्ड ने हाल ही में 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी किए थे, जिसमें 10वीं के परिणाम में 76.22% और 12वीं में 74.48% छात्रों ने सफलता प्राप्त की। प्रज्ञा जायसवाल ने 10वीं में 500 में से 500 अंक प्राप्त किए, जबकि प्रियल द्विवेदी ने 12वीं में 492 अंक प्राप्त किए।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Board Result: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज, यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

Project Inherit Internship दे रहा इंडियन हेरिटेज को डिजिटली प्रमोट करने का मौका

mp board 2025 | 10th result mp board 2025 | 10th-12th board exam | 10th-12th Supplementary Exam | supplementary exams | एजुकेशन न्यूज | मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश न्यूज | MP News | 10वीं 12वीं परीक्षा | 10वीं-12वीं के टॉपर्स | 10वीं-12वीं एमपी बोर्ड | 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • 10th-12th board exam
  • एजुकेशन न्यूज
  • 10th-12th Supplementary Exam
  • supplementary exams
  • 10वीं-12वीं एमपी बोर्ड
  • 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा
  • 10वीं-12वीं के टॉपर्स
  • 10वीं 12वीं परीक्षा
  • mp board 2025
  • 10th result mp board 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि