NEET PG 2026 Exam के लिए आवेदन शुरू, जानें इस बार क्या-क्या बदलाव हुए हैं
Kaushiki | Jul 03, 2026, 12:30 IST
NEET PG Registration 2026
NEET PG 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इस बार एग्जाम पैटर्न और सेंटर अलॉटमेंट में 4 बड़े बदलाव किए गए हैं। छात्र 21 जुलाई 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
NEET PG 2026 Exam: मेडिकल फील्ड में आगे की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट आया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने नया शेड्यूल जारी किया है। इसके साथ ही परीक्षा के लिए नई गाइडलाइंस भी सामने आ गई हैं।
नीट पीजी 2026 परीक्षा अब 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होने वाली है। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो तैयारी शुरू कर दें। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है।
आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2026 तय की गई है। छात्र रात 11 बजकर 55 मिनट तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। आइए जानें इस साल NEET PG में क्या बदलाव हुए हैं....
इस साल बोर्ड ने परीक्षा को लेकर नियम काफी सख्त कर दिए हैं। पिछले सालों में पेपर लीक और डमी कैंडिडेट के मामले आए थे। सेंटर फिक्सिंग की शिकायतों को देखते हुए भी कदम उठाए गए हैं। छात्रों की सहूलियत और ईमानदारी के लिए चार बड़े बदलाव हुए हैं। फॉर्म भरने से पहले इन बदलावों को समझना बहुत जरूरी है।
NEET PG Exam में शामिल होने के लिए मैक्सिमम एज लिमिट नहीं है। किसी भी एज के एलिजिबल कैंडिडेट इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपके पास मान्यता प्राप्त MBBS की डिग्री या प्रोविजनल सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके साथ ही स्टेट मेडिकल काउंसिल में आपका रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है।
इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए एक साल की इंटर्नशिप भी अनिवार्य की गई है। भारतीय नागरिकों के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की तारीख 31 मार्च है। विदेशी नागरिकता वाले डॉक्टरों के लिए ये समयसीमा 31 जुलाई रखी गई है। विदेश से MBBS करने वालों के लिए FMGE पास होना जरूरी है।
रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग की फीस तीन हजार 500 रुपए है। ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों को भी तीन हजार 500 रुपए ही देने होंगे। एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन फीस 2500 रुपए है। दिव्यांग कैटेगरी के छात्रों के लिए भी फीस 25 सौ रुपए तय की गई है।
फॉर्म भरते समय आपको अपनी बिल्कुल नई फोटो ही अपलोड करनी होगी। फोटो पिछले तीन महीने के भीतर ही खींची गई होनी चाहिए। ध्यान रहे कि फोटो में किसी भी तरह की एडिटिंग नहीं होनी चाहिए। अगर फोटो साफ नहीं हुई, तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है। गलत फोटो होने पर एडमिट कार्ड भी जारी नहीं किया जाएगा।
इस बार पहचान के लिए बेहद हार्ड बायोमेट्रिक जांच की व्यवस्था है। परीक्षा केंद्र पर डिजिटल फेस रिकॉग्निशन तकनीक का यूज किया जाएगा। छात्रों को उंगलियों पर मेहंदी, स्याही या पेंट न लगाने की सलाह है। फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर आइरिस स्कैन से पहचान की जाएगी।
एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद कुछ जानकारियां बदली नहीं जा सकेंगी। आप अपना पता, जन्म तिथि और कैटेगरी बिल्कुल नहीं बदल पाएंगे। अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी ध्यान से भरें। बाद में इनमें सुधार करने के लिए एडिट विंडो का मौका नहीं मिलेगा।
सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में इस समय मेडिकल पीजी की कुल 80 हजार 2 सौ 91 सीटें मौजूद हैं। इन सीटों में डीएनबी और एफएनबी की सीटें भी शामिल की गई हैं। मेडिकल कॉलेजों की बात करें तो केवल एमडी और एमएस की करीब 52 हजार सीटें हैं। देश में 456 से अधिक सरकारी मेडिकल कॉलेज चलाए जा रहे हैं।
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पीजी की कुल 29 हजार 5 सौ 56 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं 300 से ज्यादा प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी में 25 हजार सीटें हैं। सबसे ज्यादा मेडिकल पीजी सीटें कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में हैं। तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में भी पीजी की काफी सीटें मौजूद हैं।
सरकारी कॉलेजों की 50% सीटें ऑल इंडिया कोटा से भरी जाती हैं। बाकी बची 50% सीटें राज्य कोटा के तहत भरी जाती हैं। डीम्ड यूनिवर्सिटी की 100% सीटों पर दाखिला ऑल इंडिया मेरिट से होता है। प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक होता है।
खान सर के कंट्रोवर्सी से नीट पेपर लीक तक, क्या है आज के कोचिंग सेंटर्स की रियलिटी
फ्री कोचिंग योजना: मुफ्त में करें UPPSC, NEET जैसी परीक्षा की तैयारी, नहीं लगेगी फीस
जल्द आएगा NEET UG Re-Exam Result 2026, कॉपियों की जांच शुरू
आधार कार्ड में नाम कैसे बदलें, जानिए गजट नोटिफिकेशन के नए नियम
नीट पीजी 2026 परीक्षा अब 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होने वाली है। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो तैयारी शुरू कर दें। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है।
आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2026 तय की गई है। छात्र रात 11 बजकर 55 मिनट तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। आइए जानें इस साल NEET PG में क्या बदलाव हुए हैं....
NEET PG Exam में क्या बदलाव हुए हैं
- सबसे पहला बदलाव परीक्षा केंद्र के अलॉटमेंट को लेकर किया गया है। पहले जल्दी आवेदन करने वाले छात्रों को मनपसंद परीक्षा शहर मिल जाता था। अब पहले आओ, पहले पाओ का नियम पूरी तरह खत्म हो गया है। अब आवेदन की तारीख से सेंटर मिलने पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सभी छात्रों को कंप्यूटर के जरिए रैंडम तरीके से सेंटर मिलेगा।
- दूसरा बड़ा बदलाव परीक्षा वाले राज्यों के चयन को लेकर किया गया है। अब छात्रों को पहला विकल्प अपने स्थायी पते वाला राज्य चुनना होगा। बाकी दो विकल्प केवल पड़ोसी राज्यों के ही दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही छात्रों को एड्रेस का सही प्रूफ भी देना होगा। इससे किसी खास सेंटर पर जाकर परीक्षा देने पर रोक लगेगी।
- तीसरा बड़ा बदलाव परीक्षा के पैटर्न और सवालों की संख्या में हुआ है। अब परीक्षा में कुल 200 की जगह सिर्फ 180 सवाल पूछे जाएंगे। पूरे पेपर को पांच अलग-अलग सेक्शन में बांटा गया है। हर सेक्शन में 36 सवाल होंगे और 42 मिनट का समय मिलेगा। एक सेक्शन खत्म होने के बाद आप उसे दोबारा नहीं देख पाएंगे।
परीक्षा के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए एक साल की इंटर्नशिप भी अनिवार्य की गई है। भारतीय नागरिकों के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की तारीख 31 मार्च है। विदेशी नागरिकता वाले डॉक्टरों के लिए ये समयसीमा 31 जुलाई रखी गई है। विदेश से MBBS करने वालों के लिए FMGE पास होना जरूरी है।
रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग की फीस तीन हजार 500 रुपए है। ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों को भी तीन हजार 500 रुपए ही देने होंगे। एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन फीस 2500 रुपए है। दिव्यांग कैटेगरी के छात्रों के लिए भी फीस 25 सौ रुपए तय की गई है।
आवेदन करते समय रखें इन बातों का ध्यान
इस बार पहचान के लिए बेहद हार्ड बायोमेट्रिक जांच की व्यवस्था है। परीक्षा केंद्र पर डिजिटल फेस रिकॉग्निशन तकनीक का यूज किया जाएगा। छात्रों को उंगलियों पर मेहंदी, स्याही या पेंट न लगाने की सलाह है। फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर आइरिस स्कैन से पहचान की जाएगी।
एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद कुछ जानकारियां बदली नहीं जा सकेंगी। आप अपना पता, जन्म तिथि और कैटेगरी बिल्कुल नहीं बदल पाएंगे। अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी ध्यान से भरें। बाद में इनमें सुधार करने के लिए एडिट विंडो का मौका नहीं मिलेगा।
देश में पीजी की कुल कितनी सीटें हैं
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पीजी की कुल 29 हजार 5 सौ 56 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं 300 से ज्यादा प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी में 25 हजार सीटें हैं। सबसे ज्यादा मेडिकल पीजी सीटें कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में हैं। तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में भी पीजी की काफी सीटें मौजूद हैं।
सरकारी कॉलेजों की 50% सीटें ऑल इंडिया कोटा से भरी जाती हैं। बाकी बची 50% सीटें राज्य कोटा के तहत भरी जाती हैं। डीम्ड यूनिवर्सिटी की 100% सीटों पर दाखिला ऑल इंडिया मेरिट से होता है। प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक होता है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- नीट पीजी एग्जाम के लिएसबसे पहले आपको NBEMS official website पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर नीट पीजी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक को खोलें।
- अपनी जरूरी डिटेल्स का इस्तेमाल करके वहां नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- इसके बाद आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
- अब यूजर आईडी से लॉगिन करें और पूरा एप्लीकेशन फॉर्म ध्यान से भरें।
- मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
- अपनी फोटो और सिग्नेचर की साइज का विशेष ध्यान रखें।
- इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन के जरिए अपनी एप्लीकेशन फीस जमा करें।
- फीस जमा करने के बाद फॉर्म में भरी डिटेल्स को दोबारा चेक करें।
- सब कुछ सही होने पर ही फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर एक कन्फर्मेशन पेज दिखाई देगा।
- आगे की जरूरत के लिए इस पेज को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
FAQ
- नीट पीजी 2026 परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूरे देश में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगी। - नीट पीजी 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?
नीट पीजी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2026 है। छात्र रात 11:55 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं। - इस बार
नीट पीजी परीक्षा पैटर्न में क्या बदलाव हुआ है?
इस बार परीक्षा में 200 की जगह 180 सवाल पूछे जाएंगे। पेपर में 5 सेक्शन होंगे और हर सेक्शन के लिए 42 मिनट मिलेंगे।
खान सर के कंट्रोवर्सी से नीट पेपर लीक तक, क्या है आज के कोचिंग सेंटर्स की रियलिटी
फ्री कोचिंग योजना: मुफ्त में करें UPPSC, NEET जैसी परीक्षा की तैयारी, नहीं लगेगी फीस
जल्द आएगा NEET UG Re-Exam Result 2026, कॉपियों की जांच शुरू
आधार कार्ड में नाम कैसे बदलें, जानिए गजट नोटिफिकेशन के नए नियम
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel