NEET UG 2026 के कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी, आगे बढ़ी आवेदन करने की लास्ट डेट
News In Short
- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
- नीट यूजी 2026 की परीक्षा का आयोजन तीन मई 2026 को दोपहर 2:00 बजे से होगा।
- फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 10 से 12 मार्च 2026 तक खुली रहेगी।
- उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए कुल तीन घंटे 20 मिनट का समय मिलेगा।
News In Detail
मेडिकल की पढ़ाई कर डॉक्टर बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए यह जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 के लिए आखिरकार नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी इस साल परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
नीट यूजी 2026 की परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से जारी आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) की परीक्षा तीन मई 2026 को है। यह परीक्षा देशभर के कई केंद्रों पर पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थियों को पूरे पेपर को हल करने के लिए कुल तीन घंटे 20 मिनट का समय दिया जाएगा।
आवेदन की लास्ट डेट और जरूरी तारीखें
एनटीए ने साफ किया है कि नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। NEET UG 2026 का आवेदन 8 फरवरी 2026 से शुरू हुई है। विभाग ने सलाह दी है कि अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए छात्र समय रहते अपना फॉर्म भर लें।
जो छात्र किसी कारण से अब तक फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके लिए यह बड़ी राहत है। हालांकि समय का खास ध्यान रखना जरूरी है। उम्मीदवार 11 मार्च रात 9 बजे तक ही अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं, जबकि फीस जमा करने की लास्ट डेट रात 11:50 बजे तक है.
फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया केवल NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर ही पूरी की जा सकती है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि इसके बाद तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी, इसलिए आखिरी समय का इंतजार करना सही नहीं होगा।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है। तब उसे सुधारने के लिए 10 मार्च से 12 मार्च 2026 के बीच करेक्शन विंडो खोली जाएगी।
एप्लीकेशन प्रोसेस क्या है?
नीट यूजी के लिए आवेदन करना अब और भी आसान हो गया है। इच्छुक उम्मीदवार इन आसान चरणों (Steps) का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर NEET UG 2026 Registration के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी बुनियादी जानकारी भरकर खुद को रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद मिले क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें और एप्लीकेशन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
- पुष्टिकरण पेज (Confirmation Page) को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
नीट यूजी 2026:आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
फॉर्म भरने के लिए योग्यता
नीट यूजी एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्र का फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (PCB) के साथ 12th/ इंटरमीडिएट पास या अध्ययनरत होना चाहिए। एडिशनल विषयों के रूप में इन सब्जेक्ट्स से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स भी इसमें भाग ले सकते हैं। छात्र की उम्र 17 साल से कम न हो। ऊपरी आयु सीमा का बंधन नहीं है। इस परीक्षा का आयोजन 3 मई को करवाया जायेगा।
परीक्षा के दौरान समय का रखें विशेष ध्यान
नीट जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exam) में समय का प्रबंधन (Time Management) सबसे जरूरी होता है। दोपहर दो बजे से शुरू होने वाली इस परीक्षा के लिए छात्रों को केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार पहुंचना होगा। एक ही शिफ्ट में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
NEET SS 2025: नीट सुपर स्पेशलिटी की सीट पक्की करने के लिए आज ही भरें फॉर्म
नहीं दे पाई नीट परीक्षा, अब रेलवे देगा 9 लाख रुपए, जानें मामला
NEET UG: हिंदी में नीट यूजी परीक्षा कैसे दें, यहां जानें एग्जाम क्लियर करने की आसान टिप्स
नीट यूजी 2025 रिजल्ट: अनुष्का बोली, पापा ने दिखाया कामयाबी का रास्ता