नीट यूजी 2025 रिजल्ट: अनुष्का बोली, पापा ने दिखाया कामयाबी का रास्ता

Sandeep Kumar | Published:
Share
annushka-shukrawal
annushka-shukrawal

कोटा की अनुष्का शुकरवाल ने नीट (यूजी) 2025 में 720 में से 629 अंक प्राप्त किए। ओबीसी-एनसीएल श्रेणी में 72वीं रैंक हासिल कर उन्होंने प्रमुख मेडिकल संस्थानों में प्रवेश का रास्ता खोला।

राजस्थान के कोटा की छात्रा अनुष्का शुकरवाल ने NEET UG 2025 में 720 में से 629 अंक प्राप्त किए। उन्होंने ओबीसी-एनसीएल श्रेणी में 72वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता से उन्हें प्रमुख मेडिकल संस्थानों में प्रवेश मिल गया है।

bb11e403-513
bb11e403-513


अनुष्का का मानना है कि यह सफलता उनके परिवार के समर्पण और संघर्ष का परिणाम है। उनका कहना है, "यह हम सभी के त्याग का परिणाम है, पापा की थकी हुई आंखें, मम्मी की शांत शक्ति, और हर देर रात जब हमने हार नहीं मानी।"

ये खबर भी पढ़िए... नीट यूजी 2025 रिजल्ट : सोशल मीडिया से दूर रहकर राजस्थान के महेश केसवानी ने पाई पहली रैंक

मोशन एजुकेशन का योगदान

नीट 2025 के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए मोशन एजुकेशन के संस्थापक और सीईओ नितिन विजय ने कहा, "यह केवल एक परिणाम नहीं, बल्कि एक परिवार की सोच, संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी है। जब समर्पण, संघर्ष और सच्चे मार्गदर्शन का संगम होता है, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता।"

ये खबर भी पढ़िए... नीट यूजी 2025 रिजल्ट घोषित, हनुमानगढ़ के महेश और इंदौर के उत्कर्ष ने रचा इतिहास

विषयवार परसेंटाइल

अनुष्का के विषयवार परसेंटाइल इस प्रकार हैं:

  • भौतिकी: 99.99
  • रसायन विज्ञान: 99.43
  • जीव विज्ञान: 99.64
  • कुल परसेंटाइल: 99.98

परिवार का योगदान

अनुष्का के पिता हरीशंकर शुकरवाल एक फैक्ट्री में स्टेट मैनेजर हैं और उनकी माता सुनीता शुकरवाल गृहिणी हैं। अनुष्का के भाई ने पहले आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की थी, जिससे परिवार की उम्मीदों को नई उड़ान मिली। अब बेटी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर परिवार को गर्वित किया है।

ये खबर भी पढ़िए... NEET UG Result 2025: लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, जारी हुआ नीट का रिजल्ट

ये खबर भी पढ़िए... आयशा बेगम ने बिछाया हनीट्रैप का जाल... फिर किडनैप कर की लाखों रुपए की मांग

नीट 2025 परिणाम में कुल सफलता

नीट यूजी परीक्षा 2025 के परिणाम में कुल 12 लाख 36 हजार 531 छात्र सफल हुए हैं। इनमें 5 लाख 64 हजार 611 ओबीसी, 1 लाख 68 हजार 873 एससी, 67हजार 234 एसटी, 3 लाख 38 हजार 728 सामान्य और 97 हजार 85 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थी शामिल हैं।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫

देश दुनिया न्यूज | hindi news

Tags:
  • राजस्थान
  • NEET UG
  • नीट यूजी परीक्षा
  • hindi news
  • देश दुनिया न्यूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर