NEET Result 2026 घोषित, इस साल 3% घटे जनरल कैटेगरी के क्वालिफायर
Manya Jain | Jul 16, 2026, 23:14 IST
Neet UG Re-exam Result 2026
NTA ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। नीट यूजी री-एग्जाम में आर्यन गुप्ता और पांचशुल बंसल ने 715 अंक पाकर टॉप किया है। छात्र neet.nta.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।
NEET UG result:नीट (NEET) यूजी परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। एनटीए ने आधिकारिक तौर पर परिणाम जारी किए। इससे पहले परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी की गई थी। छात्र अपना रिजल्ट नीट की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके लिए neet.nta.nic.in पर जाकर सीधे लिंक से रिजल्ट चेक करें।
नीट यूजी रीएग्जाम रिजल्टमें टॉपर्स ने मिलकर बाजी मारी है। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांचशुल बंसल टॉपर बने हैं। दोनों छात्रों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं। गौरतलब है कि नीट की यह दोबारा परीक्षा (Re-Exam) थी। बीते 21 जून 2026 को इस परीक्षा का आयोजन हुआ था। दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेपर चला था।
इससे पहले 3 मई को हुई मुख्य परीक्षा रद्द की गई थी। पेपर लीक के आरोपों के बाद सरकार ने यह फैसला लिया था। पहली परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।
एक दूसरे नजरिए से देखें तो यह रिजल्ट उन लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी राहत है जो पेपर लीक के विवाद के बाद से मानसिक तनाव झेल रहे थे। दोबारा परीक्षा होने के बाद अब रिजल्ट जारी होने से मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन का रास्ता साफ हो गया है।
हालांकि इस साल टॉपर्स के नंबरों में थोड़ा बदलाव देखा गया है, लेकिन छात्रों के बीच कड़ी टक्कर साफ नजर आ रही है। अब सभी उम्मीदवार आगे की काउंसिलिंग प्रक्रिया के लिए अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।
अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को इन चरणों का पालन करना होगा:
• NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
• होम पेज पर नीले रंग के 'नवीनतम समाचार' सेक्शन में उपलब्ध NEET UG 2026 परिणाम लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
• सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
• परिणाम देखें और पेज डाउनलोड करें।
पिछले दो सालों से NEET एग्जाम में बैठने वाले कैंडिडेट्स की संख्या कम हो रही है:
Neet UG Re-exam Result 2026 घोषित, ऐसे चेक करें स्कोर कार्ड
NEET Counselling से पहले 9 हजार से ज्यादा बढ़ीं MBBS सीटें, देखें सीट मैट्रिक्स
अब छह दिन चलेगी NEET-UG, CBT मोड में होगी परीक्षा
CG पैरामेडिकल एडमिशन 2026 : अब NEET पास करना जरुरी होगा
पंजाब और हरियाणा से निकले टॉपर
पेपर लीक के चलते रद्द हुई थी परीक्षा
एक दूसरे नजरिए से देखें तो यह रिजल्ट उन लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी राहत है जो पेपर लीक के विवाद के बाद से मानसिक तनाव झेल रहे थे। दोबारा परीक्षा होने के बाद अब रिजल्ट जारी होने से मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन का रास्ता साफ हो गया है।
हालांकि इस साल टॉपर्स के नंबरों में थोड़ा बदलाव देखा गया है, लेकिन छात्रों के बीच कड़ी टक्कर साफ नजर आ रही है। अब सभी उम्मीदवार आगे की काउंसिलिंग प्रक्रिया के लिए अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।
NEET 2026 का स्कोरकार्ड कैसे देखें?
• NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
• होम पेज पर नीले रंग के 'नवीनतम समाचार' सेक्शन में उपलब्ध NEET UG 2026 परिणाम लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
• सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
• परिणाम देखें और पेज डाउनलोड करें।
NEET UG 2026: रिजल्ट के 4 बड़े ट्रेंड्स
गर्ल्स पार्टिसिपेशन और सक्सेस रेट
- रजिस्ट्रेशन का ट्रेंड: साल 2019 में करीब 8.39 लाख लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जो 2024 में एक रिकॉर्ड 13.77 लाख तक पहुंच गया। हालांकि, 2025 में इसमें थोड़ी गिरावट आई और यह संख्या 13.10 लाख रही।
- सक्सेस रेट: लड़कियों का पासिंग परसेंटेज लगातार बेहतर हुआ है। 2019 से 2025 के बीच ओवरऑल पास प्रतिशत 56% से 57% के बीच बना रहा।
नॉर्थ-ईस्ट और छोटे राज्यों का शानदार परफॉर्मेंस
- टॉपर्स: 705+ मार्क्स स्कोर करने वाले टॉप-17 स्टूडेंट्स पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे 8 राज्यों से हैं।
- स्टेट टॉपर्स: नॉर्थ-ईस्ट के सभी राज्यों से इस बार स्टेट टॉपर्स निकले हैं। वहीं, लक्षद्वीप जैसे छोटे केंद्र शासित प्रदेश से 43 स्टूडेंट्स ने एग्जाम क्वालिफाई किया है।
क्वालिफाइड स्टूडेंट्स की संख्या में कमी
- 2024: 23.33 लाख स्टूडेंट्स
- 2025: 22.09 लाख स्टूडेंट्स
- 2026: यह संख्या घटकर सिर्फ 20 लाख रह गई।
कट-ऑफ (Cut-off) में भारी उछाल
| कैटेगरी (Category) | 2025 कट-ऑफ मार्क्स | 2026 कट-ऑफ मार्क्स |
| General / EWS | 144 | 213 |
| OBC / SC / ST | 113 | 177 |
पेपर लीक के कारण री-एग्जाम और NTA के बड़े बदलाव
- री-एग्जामिनेशन (Re-Examination): 3 मई को हुई NEET-UG 2026 की परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद NTA (National Testing Agency) ने 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की। यह एग्जाम देश-विदेश के 551 शहरों के 5 हजार 440 एग्जाम सेंटर्स पर 13 भाषाओं में कंडक्ट किया गया था।
- मूल्यांकन प्रक्रिया (Evaluation Process) में बदलाव: NTA ने रिजल्ट जल्दी जारी करने के लिए इवैल्यूएशन प्रोसेस में बड़ा बदलाव किया। पहली बार सभी स्टेप्स को एक के बाद एक करने के बजाय समानांतर तरीके से पूरा किया गया।
- OMR चैलेंज: इस बार OMR शीट चैलेंज की प्रोसेस को आंसर-की जारी करने की प्रोसेस से बिल्कुल अलग रखा गया था।
एग्जाम से रिजल्ट तक की पूरी टाइमलाइन
- 3 मई 2026: NEET UG 2026 का पहला एग्जाम आयोजित हुआ।
- 12 मई 2026: पेपर लीक के आरोपों के चलते 3 मई का एग्जाम कैंसिल किया गया।
- 21 जून 2026: पूरे देश में NEET UG का री-एग्जाम कराया गया।
- 25 जून 2026: प्रोविजनल आंसर-की जारी हुई और ऑब्जेक्शन विंडो ओपन की गई।
- 25–28 जून 2026: कैंडिडेट्स से आंसर-की पर आपत्तियां मांगी गईं।
- 13–15 जुलाई 2026: स्टूडेंट्स की स्कैन की गई OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी किए गए।
- 16 जुलाई 2026: फाइनल आंसर-की जारी हुई और NEET UG 2026 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया।
Neet UG Re-exam Result 2026 घोषित, ऐसे चेक करें स्कोर कार्ड
NEET Counselling से पहले 9 हजार से ज्यादा बढ़ीं MBBS सीटें, देखें सीट मैट्रिक्स
अब छह दिन चलेगी NEET-UG, CBT मोड में होगी परीक्षा
CG पैरामेडिकल एडमिशन 2026 : अब NEET पास करना जरुरी होगा
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA