नीट यूजी 2025 रिजल्ट घोषित, हनुमानगढ़ के महेश और इंदौर के उत्कर्ष ने रचा इतिहास
Kaushiki | Jun 14, 2025, 09:19 IST
NEET UG RESULT 2025
NEET UG 2025 रिजल्ट आज, 14 जून को जारी हो गया है। परिणाम और स्कोरकार्ड, कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट की घोषणा neet.nta.nic.in पर की जाएगी। यहां से लें पूरी जानकारी...
NEET UG 2025 रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने को है। लाखों छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था और आज (14 जून) उनका लंबा इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) किसी भी वक्त नीट यूजी 2025 के रिजल्ट की घोषणा हो गई है।
परीक्षा में सफलता पाने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक जरूरी पल है, क्योंकि यह उनके मेडिकल करियर की दिशा तय करेगा। रिजल्ट, स्कोरकार्ड और कट-ऑफ की जानकारी एनटीए की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहां उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
नीट यूजी 2025 के टॉप रैंकर्स की सूची में देशभर में राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त किया है। उन्होंने 99.9999547 परसेंटाइल स्कोर के साथ पहले स्थान पर कब्जा किया। इसके बाद मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया ने दूसरी रैंक हासिल की, जबकि महाराष्ट्र के कृषांग जोशी ने तीसरी रैंक प्राप्त की। सभी टॉपर्स सामान्य श्रेणी से हैं।
नीट यूजी 2025 - टॉप रैंकर्स की सूची:
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित नीट यूजी 2025 के परिणाम में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के महेश केसवानी ने देशभर में पहली रैंक हासिल की है।
महेश को कुल 720 में से 686 अंक प्राप्त हुए। वह नोहर कस्बे के निवासी हैं और उनके माता-पिता दोनों सरकारी शिक्षक हैं। महेश ने पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्त की, जो पूरे जिले और राज्य के लिए गर्व की बात है।
उनके टॉप करने की खबर से परिवार और गांव में खुशी का माहौल बन गया, और मिठाइयों से जश्न मनाया गया।
NEET UG 2025 में मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के उत्कर्ष अवधिया ने ऑल इंडिया रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया है।
![NEET Result Out: उत्कर्ष अवधिया ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का मान, देशभर में हासिल की दूसरी रैंक | NEET Result Out: Utkarsh Avadhiya increased the pride of Madhya Pradesh, achieved second rank in]()
उत्कर्ष ने 720 में से 682 अंक प्राप्त किए। उन्होंने अपने सफलता का राज बताते हुए कहा कि वह क्लास में हमेशा ध्यान से पढ़ाई करते थे और जो टीचर पढ़ाते थे, उस पर पूरा फोकस करते थे।
इसके साथ ही घर जाकर नियमित रूप से प्रश्नों का अभ्यास भी करते थे, जिससे उन्हें सफलता मिली।
रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
नीट यूजी 2025 के नतीजों के साथ टॉप रैंक पाने वाले उम्मीदवारों के नाम और उनके स्कोर भी जारी किए जाएंगे। एनटीए एक प्रेस नोट जल्द जारी करेगा, जिसमें कुल पास हुए उम्मीदवारों की संख्या, टॉप स्कोरर्स और कट-ऑफ की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, प्रेस रिलीज में AIR 1 हासिल करने वाले कैंडिडेट्स की डिटेल्स भी दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... NEET PG 2025 में पहले आओ-पहले पाओ से छात्रों को एग्जाम सिटी चुनने का मिलेगा ऑप्शन
अगर दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के नंबर समान होते हैं, तो उनकी रैंक को टाई ब्रेकिंग नियम के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। उनके लिए ये नियम होंगे-
बता दें कि, मध्यप्रदेश में NEET UG 2025 के इंदौर सेंटर पर 4 मई को हुई आंधी-तूफान और बिजली कटौती के कारण 75 छात्रों ने कोर्ट में याचिका दायर की थी।
इन छात्रों का कहना था कि बिजली चले जाने से वे पेपर नहीं दे पाए। एमपी हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने सोमवार को इन 75 कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोकने का आदेश दिया, जबकि बाकी सभी का रिजल्ट तय शेड्यूल के मुताबिक जारी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की अंतिम सुनवाई 26 जून के बाद होगी और उस पर पूरे रिजल्ट पर निर्णय लिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... अब 3 अगस्त को होगी NEET PG 2025 की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, पढ़ें शेड्यूल
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬
👩👦👨👩👧👧
NEET UG Exam Result | NEET UG result | नीट यूजी परीक्षा | नीट यूजी रिजल्ट | एजुकेशन न्यूज
परीक्षा में सफलता पाने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक जरूरी पल है, क्योंकि यह उनके मेडिकल करियर की दिशा तय करेगा। रिजल्ट, स्कोरकार्ड और कट-ऑफ की जानकारी एनटीए की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहां उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ये रहे टॉप रैंकर
नीट यूजी 2025 - टॉप रैंकर्स की सूची:
| रैंक | रोल नंबर | अभ्यर्थी का नाम | लिंग | श्रेणी | परसेंटाइल | राज्य |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 3923210013 | महेश कुमार | पुरुष | सामान्य | 99.9999547 | राजस्थान |
| 2 | 3003211526 | उत्कर्ष अवधिया | पुरुष | सामान्य | 99.9999095 | मध्य प्रदेश |
| 3 | 3115101159 | कृषांग जोशी | पुरुष | सामान्य | 99.9998189 | महाराष्ट्र |
| 4 | 2313103182 | मृणाल किशोर झा | पुरुष | सामान्य | 99.9998189 | दिल्ली (NCT) |
| 5 | 2301113256 | अविका अग्रवाल | महिला | सामान्य | 99.9996832 | दिल्ली (NCT) |
| 6 | 2208206152 | जेनिल विनोदभाई भायानी | पुरुष | सामान्य | 99.9996832 | गुजरात |
| 7 | 3802101056 | केशव मित्तल | पुरुष | सामान्य | 99.9996832 | दिल्ली (NCT) |
| 8 | 2201115100 | झा भाव्या चिराग | महिला | सामान्य | 99.9996379 | महाराष्ट्र |
देश भर में महेश ने किया अव्वल
महेश को कुल 720 में से 686 अंक प्राप्त हुए। वह नोहर कस्बे के निवासी हैं और उनके माता-पिता दोनों सरकारी शिक्षक हैं। महेश ने पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्त की, जो पूरे जिले और राज्य के लिए गर्व की बात है।
उनके टॉप करने की खबर से परिवार और गांव में खुशी का माहौल बन गया, और मिठाइयों से जश्न मनाया गया।
MP के उत्कर्ष ने रचा इतिहास
NEET Result Out: उत्कर्ष अवधिया ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का मान, देशभर में हासिल की दूसरी रैंक | NEET Result Out: Utkarsh Avadhiya increased the pride of Madhya Pradesh, achieved second rank in
उत्कर्ष ने 720 में से 682 अंक प्राप्त किए। उन्होंने अपने सफलता का राज बताते हुए कहा कि वह क्लास में हमेशा ध्यान से पढ़ाई करते थे और जो टीचर पढ़ाते थे, उस पर पूरा फोकस करते थे।
इसके साथ ही घर जाकर नियमित रूप से प्रश्नों का अभ्यास भी करते थे, जिससे उन्हें सफलता मिली।
रिजल्ट चेक करने का तरीका
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं।
- NEET UG 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें: अपनी लॉगिन डिटेल्स भरें और सबमिट करें।
- रिजल्ट चेक करें: अब अपना रिजल्ट देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
टॉप रैंक अभ्यर्थियों के नाम
ये खबर भी पढ़ें... NEET PG 2025 में पहले आओ-पहले पाओ से छात्रों को एग्जाम सिटी चुनने का मिलेगा ऑप्शन
टाई ब्रेकिंग नियम
- बायोलॉजी में नंबर: बायोलॉजी (बोटनी और जूलॉजी) में उच्च नंबर वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
- केमिस्ट्री में नंबर: अगर बायोलॉजी में अंक समान हैं तो केमिस्ट्री में अधिक नंबर वाले उम्मीदवार को प्रेफरेंस दी जाएगी।
- फिजिक्स में नंबर: अगर बायोलॉजी और केमिस्ट्री में नंबर समान हैं तो फिजिक्स में अधिक नंबर लाने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।
- गलत उत्तरों की संख्या: कम गलत उत्तर देने वाले को वरीयता दी जाएगी।
- उम्र: अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
75 स्टूडेंट्स का रिजल्ट रोका जाएगा
इन छात्रों का कहना था कि बिजली चले जाने से वे पेपर नहीं दे पाए। एमपी हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने सोमवार को इन 75 कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोकने का आदेश दिया, जबकि बाकी सभी का रिजल्ट तय शेड्यूल के मुताबिक जारी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की अंतिम सुनवाई 26 जून के बाद होगी और उस पर पूरे रिजल्ट पर निर्णय लिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... अब 3 अगस्त को होगी NEET PG 2025 की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, पढ़ें शेड्यूल
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬
👩👦👨👩👧👧
NEET UG Exam Result | NEET UG result | नीट यूजी परीक्षा | नीट यूजी रिजल्ट | एजुकेशन न्यूज
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari