NITI Aayog Internship 2025: सरकारी इंटर्नशिप का मौका, जल्द करें आवेदन

Kaushiki | Mar 05, 2025, 13:13 IST
NITI AAYOG
नीति आयोग इंटर्नशिप 2025 का शानदार अवसर! क्या आप देश की नीति निर्माण प्रक्रिया में योगदान देने के लिए तैयार हैं? आवेदन की अंतिम तिथि जल्द खत्म होने वाली है!

अगर आप सरकारी नीति निर्माण प्रक्रिया को नजदीक से समझना चाहते हैं, तो नीति आयोग इंटर्नशिप 2025 आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। इस इंटर्नशिप के तहत स्नातक (Graduate), स्नातकोत्तर छात्र (Postgraduate Student) और शोधकर्ता (Researcher) नीति आयोग के विभिन्न विभागों, सेल्स और वर्टिकल्स के साथ काम करने का अनुभव ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को 10 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।



ये खबर भी पढ़ें...

इंटर्नशिप का ऑब्जेक्टिव क्या है

ये खबर भी पढ़ें..

कौन कर सकता है आवेदन

बता दें कि, नीति आयोग इंटर्नशिप के लिए उन्हीं छात्रों को आवेदन करने की अनुमति है, जो भारत या विदेशों में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से पढ़ाई कर रहे हैं



  • बैचलर्स छात्र जिन्होंने दूसरे वर्ष (चौथे सेमेस्टर) की परीक्षा दी हो और कक्षा 12वीं में 85% या उससे ज्यादा नंबर लाए हों।
  • पोस्टग्रेजुएट छात्र जिन्होंने पहले वर्ष (दूसरे सेमेस्टर) की परीक्षा दी हो और ग्रेजुएशन में 70% या उससे ज्यादा नंबर लाए हों।
  • हाल ही में बैचलर्स या पोस्टग्रेजुएट पूरा करने वाले छात्र, जिन्होंने सभी सेमेस्टर में 70% या उससे उससे ज्यादा नंबर लाए हों और उच्च शिक्षा में प्रवेश का इंतजार कर रहे हों।
  • हालांकि, अंतिम परीक्षा के परिणाम और इंटर्नशिप की शुरुआत के बीच अधिकतम 6 महीने का अंतर होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें..

इंटर्नशिप की टाइम पीरियड

नीति आयोग इंटर्नशिप की टाइम पीरियड न्यूनतम 6 सप्ताह और अधिकतम 6 महीने की होगी। जो इंटर्न पूरा कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे, उन्हें कोई सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा।



कैसे करें आवेदन

  • इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च 2025 तक नीति आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट nic-niti@gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
  • यदि आवेदन में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो NIC (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) से nic-niti@gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।
  • यह इंटर्नशिप युवाओं को नीति निर्माण प्रक्रिया से जोड़कर उनके करियर को एक नई दिशा देने में मदद करेगी।

नीति आयोग क्या है

नीति आयोग भारत सरकार का एक प्रमुख नीति निर्माण संस्थान (policy making institute) है, जिसका उद्देश्य देश के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देना है। यह संघीय सहयोग (Cooperative Federalism) को बढ़ावा देने और सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए रणनीतिक इनपुट देता है। प्रधानमंत्री नीति आयोग के अध्यक्ष होते हैं। अभी इसके उपाध्यक्ष (vice president) सुमन बेरी हैं और इसके एक्स-ऑफिशियो सदस्य अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर हैं।



ये खबर भी पढ़ें..

thesootr links

Tags:
  • NITI Aayog
  • नीति आयोग
  • एजुकेशन न्यूज
  • latest news
  • internship
  • internship opportunity